Share this
जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने सकरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साण्डा व टेडवा कला विद्यालय का किया औचक निरीक्षण
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज विकास खण्ड सकरन के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र साण्डा का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने प्रभारी चिकित्साधिकारी की अनुपस्थिति पर आज का वेतन एवं नोटिस जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। चिकित्सालय में साफ-सफाई न होने पर बी0पी0एम0 जयन्त नाथ तिवारी का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश जिलाधिकारी ने दिये। इमरजेंसी वार्ड में पहुंचकर जिलाधिकारी ने मरीजों से वार्ता करते हुये बी0सी0पी0एम0 से मरीजों को दिये जाने वाले भोजन की जानकारी ली। परिवार नियोजन कक्ष में मरीजों से वार्ता की एवं रजिस्टर को देखते हुये कमी मिलने पर स्टाफ नर्स सविता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। मातृ सुरक्षा कक्ष के निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित डा0 अंकिता का आज का वेतन रोकने के निर्देश दिये।
जिलाधिकारी ने गोल्डेन कक्ष, प्रसव कक्ष, नर्स ड्यूटी कक्ष, एक्सरे कक्ष, लेबर रूम पहुंचकर रजिस्टर का अवलोकन किया। उन्होंने बी0सी0पीएम0 को निर्देश दिये कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को संस्थागत प्रसव हेतु प्रेरित करें। फैमिली काउंसलर से वार्ता करते हुये रजिस्टर का अवलोकन किया। रजिस्टर में कमी पाये जाने पर नीतू गुप्ता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। हाई रिस्क प्रेगनेंसी ट्रैकिंग रजिस्टर का अवलोकन करने पर कमी पाये जाने पर स्टाफ नर्स सरिता वैश्य को नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। जननी सुरक्षा कक्षा में मरीजों से वार्ता करते हुये उनका हाल जाना। प्रयोगशाला में संचालित मशीनों की जानकारी लेते हुये माइक्रोस्कोप उपकरण को देखा। औषधि कक्ष को देखते हुये फार्मासिस्ट से वार्ता करते हुये दवाओं की उपलब्धता की जानकारी करते हुये रजिस्टर का अवलोकन किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने विकास खण्ड सकरन के प्राथमिक विद्यालय-टेड़वा कलॉ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निपुण तालिका रजिस्टर का अवलोकन किया एवं कक्षा कक्ष-3 व 4 को देखते हुये बच्चों से वार्ता की एवं यूनीफार्म देखी। उन्होंने कक्षा-3 के बच्चे से पुस्तक पढ़वायी, जिस पर बच्चे द्वारा सहीं ढंग से पुस्तक पढ़े जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशन्नता व्यक्त की। रसोई घर में मिड-डे-मिल के तहत बनाये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता को चेक किया। उन्होंने पीने योग्य पानी, प्रकाश व्यवस्था एवं साफ-सफाई व्यवस्था के बारे में जानकारी ली। उन्होंने शिक्षकों से कहा कि बच्चों के अभिभावक बनकर उनके साथ भोजन करें।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply