Share this
जनपद स्तरीय स्थायी/अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जनपद स्तरीय स्थायी/अस्थायी गौवंश आश्रय स्थल अनुश्रवण मूल्याकंन एवं समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न हुयी। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि सड़कों पर कोई आवारा पशु न घूमें, इसके लिये अभियान चलाकर आवारा पशुओं को गौशालाओं में संरक्षित किया जाये। यदि आवारा पशुओं से कोई अप्रिय घटना घटित होती है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि यदि किसी पशु की मृत्यु गौशाला में हो जाती है तो उसका निस्तारण मानक के अनुरूप किया जाये, ऐसा न करने पर संबंधित के खिलाफ कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि गौशालाओं में गौवंशों को ठण्ड से बचाने हेतु अलाव, तिरपाल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाये। सभी संबंधित अधिकारी गौशालाओं में ठण्ड से बचाव के उपायों की जानकारी हेतु रात्रि के समय भ्रमण अवश्य करें। उन्होंने निर्देशित किया कि कोई भी व्यक्ति बाहर खुले में सोता हुआ न पाया जाये। यदि कोई व्यक्ति बाहर सोता हुआ पाया जाता है तो संबंधित के खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी को निर्देश दिए गौशालाओं से सम्बन्धित सभी मांग पत्र समय से प्रेषित किए जाएं एवं भुगतान समय से कराया जाना सुनिश्चित करें। केयर टेकर का समय से भुगतान कराया जाये तथा कोई भी पत्रावली किसी भी स्तर से लम्बित न रखी जाये। उन्होंने सभी अधिशासी अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देश दिये कि अपने क्षेत्र की एक वृहद गौशाला एवं तीन अन्य गौशालाओं को चिन्हित करते हुये उनमें नवाचार किये जाने संबंधी कार्य योजना प्रेषित करें। गौशालाओं में हरे चारे की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु चरागाह भूमियां चिन्हित करते हुये उनमें चारा उत्पादन कराया जाये। गौशालाओं में गाय स्वस्थ रहें, इसके लिये पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रणता ऐश्वर्या सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।












Leave a Reply