Share this
कब्जामुक्त कराये जायेंगे चकमार्ग, आसानी से खेतों तक पहुंच सकेंगे कृषक-डीएम
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 की पहल पर जनपद में चकमार्गों पर अवैध अतिक्रमण का चिन्हांकन कराते हुये उन्हें मनरेगा योजना से बनवाये जाने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, इससे ग्रामीण वासियों को आसानी से खेतों तक पहुंचने से उपज में भी सुधार सम्भव होगा। सभी उपजिलाधिकारियों द्वारा क्षेत्र में भ्रमण कर जनपद के कुल 5687 चकमार्ग चिन्हित किये गये, जिनमें 4250 चक मार्गों का चिन्हांकन एवं मापन लेखपाल द्वारा किया गया। इन चकमार्गों के पटान एवं दुरूस्तीकरण हेतु जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक के दौरान सभी खण्ड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया गया था, जिसके क्रम में 5652 आई0डी0 बनवाते हुये 3749 कार्य प्रगति पर हैं। शेष कार्य शीघ्र ही कराये जायेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि शासन से प्राप्त निर्देशानुसार चकमार्गों से अवैध अतिक्रमण हटाये जाने पूरे जनपद में व्यापक स्तर पर कार्यवाही की गयी है। इन चकमार्गों से किसानों को आवागमन में सुविधा हो, इसलिये मनरेगा योजना के अन्तर्गत चिन्हित कर इन पर कार्य कराये जा रहे हैं, इससे न केवल ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले भूमि विवाद कम होंगे, बल्कि आसानी से खेतों तक पहुंचने से उपज में भी सुधार सम्भव हो सकेगा।












Leave a Reply