जिलाधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शैक्षिक भवन, ग्राम केसरा, विकास खण्ड मछरेहटा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ब्रम्हावली, विकास खण्ड गोंदलामऊ में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

Share this

जिलाधिकारी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शैक्षिक भवन, ग्राम केसरा, विकास खण्ड मछरेहटा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ब्रम्हावली, विकास खण्ड गोंदलामऊ में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण

 

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने आज कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शैक्षिक भवन, ग्राम केसरा, विकास खण्ड मछरेहटा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ब्रम्हावली, विकास खण्ड गोंदलामऊ में चल रहे निर्माण कार्यों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं।
जिलाधिकारी ने दोनों विद्यालयों में बन रहे ऐकडेमिक ब्लॉक तथा छात्रावास के कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश संबंधित को दिये। उन्होंने कार्यदायी संस्था यू0पी0सी0एल0डी0एफ0 को निर्देशित किया कि समस्त कार्यों को पूरी गुणवत्ता के साथ पूर्ण करें। जिलाधिकारी ने कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय शैक्षिक भवन, ग्राम केसरा, विकास खण्ड मछरेहटा और कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय ब्रम्हावली, विकास खण्ड गोंदलामऊ ने बच्चों से वार्ता की एवं संबंधित को निर्देश दिये कि बच्चों के लिये सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त की जायें तथा शिक्षक शिक्षण कार्यों में रूचि लेते बच्चों को अच्छी शिक्षा दें।
तत्पश्चात जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने प्राथमिक विद्यालय ब्रम्हावली (कम्पोजिट) ग्राम पंचायत करूवामऊ, विकास खण्ड गोंदलामऊ का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी निपुण तालिका रजिस्टर का अवलोकन करते हुये रजिस्टर में कमी मिलनें पर प्रधानाध्यापक अनुराधा को कड़ी फटकार लगायी। साथ ही उन्होंने बच्चों का उपस्थिति रजिस्टर देखते हुये बच्चें की उपस्थिति कम होने पर प्रधानाध्यापक को बच्चों की उपस्थिति में सुधार हेतु निर्देशित किया। विद्यालय में साफ-सफाई व अन्य मूलभूत सुविधाओं की कमियां होने खण्ड शिक्षा अधिकारी सिमी निगार का स्पष्टीकरण एवं प्रधानाध्यापक अनुराधा को प्रतिकूल प्रविष्टि जारी करने के निर्देश संबंधित को दिये। कक्षा-3 के बच्चे से वार्ता करते हुये किताब पढ़वायी, जिस पर बच्चे द्वारा सहीं ढंग से पुस्तक पढ़े जाने पर जिलाधिकारी ने प्रशन्नता व्यक्त की तथा यूनीफार्म, भोजन, शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर के निवास पर हुई युवक की हत्या मन्त्री के बेटे की बताई जा रही है प्रयोग की गई पिस्तौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *