श्री वृन्दावन बालाजी देवस्थान में अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 21 दिसम्बर से

Share this

श्री वृन्दावन बालाजी देवस्थान में अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव 21 दिसम्बर से

👉प्रख्यात धर्मगुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रवण कराएंगे श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा

(युगाधार समाचार)

वृन्दावन।अटल्ला चुंगी स्थित श्री वृन्दावन बालाजी देवस्थान में अष्ट दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञान यज्ञ महोत्सव दिनांक 21 से 28 दिसम्बर 2025 पर्यन्त अत्यन्त श्रद्धा एवं धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है।
जानकारी देते हुए “यूपी रत्न” डॉ. गोपाल चतुर्वेदी ने बताया है कि महोत्सव का शुभारभ 21 दिसम्बर 2025 को प्रातः काल निकलने वाली श्रीमद्भागवतजी की भव्य कलश यात्रा के साथ होगा।तदोपरांत प्रख्यात धर्मगुरु डॉ. अनुराग कृष्ण पाठक अपनी सुमधुर वाणी के द्वारा 21 से 27 दिसम्बर 2025 पर्यन्त अपराह्न 03 से सायं 07 बजे तक समस्त भक्तों-श्रद्धालुओं को श्रीमद्भागवत महापुराण की अमृतमयी कथा का रसास्वादन कराएंगे।
उन्होंने बताया कि महोत्सव का समापन 28 दिसम्बर को हवन की पूर्णाहूति एवं वृहद भंडारे के साथ होगा।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान अशोक कुमार अग्रवाल श्रीमती ऊषा अग्रवाल, शिल्पी अग्रवाल, सौरभ अग्रवाल एवं समस्त दुर्गा कुंड परिवार ने सभी से इस आयोजन में उपस्थित होने का अनुरोध किया है।

यह भी पढ़ें :  जिले में धूमधाम से गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *