Share this
कार्यकर्ता ही नेता की असली पहचान होता है-महेन्द्र सिंह यादव
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- पूर्व विधायक बिसवां महेंद्र सिंह यादव प्रत्येक बुधवार की तरह अपने बिसवा जनसंपर्क कार्यालय पर क्षेत्र से आए हुए लोगों से व कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं हेतु संबंधित अधिकारियों से बात की।और उनकी समस्याओं का निस्तारण हर हाल में करने को कहा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता ही नेता की असली पहचान होता है ,जिस नेता के पास जुझारू कार्यकर्ता नही है ,और नेता अपने कार्यकर्ता के शुख व दुख में बराबर का भागीदार न बने तो वो समाजसेवी नेता नही हो सकता ,आज भीषण ठंड के बाउजूद आप लोंगो की भीड़ अन्य लोंगो को सोचने पर मजबूर कर देती है।
गौरतलब है कि पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने कोरोना जैसे महामारी के दौरान भी अपने कार्यकर्ताओं व क्षेत्र की जनता के साथ हमेशा खड़े रहे और जनता ने भी उन्हें भरपूर प्यार व सम्मान दिया शायद ही कोई ऐसा हफ्ते का बुधवार रहा हो जब वो अपने कार्यकर्ताओ के बीच नही रहे हो ,वही बिसवा की जनता भी उन्हें पुनः अपने माननीय के रूप में देखना सुरु कर दिया और समय का इंतजार कर रही है।












Leave a Reply