Share this
नही रहे साहित्यकार अवधेश शुक्ला जी शोक की लहर
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-अत्यंत हृदयविदारक पीड़ा और गहन शोक के साथ हिंदी साहित्य परिषद यह सूचित करती है कि परिषद के प्राण, आधारस्तंभ, मार्गदर्शक एवं हिंदी साहित्य के निष्काम सेवक श्रद्धेय श्री अवधेश शुक्ल जी अब हमारे बीच नहीं रहे।
उनका संपूर्ण जीवन हिंदी भाषा, साहित्य और सांस्कृतिक चेतना के संरक्षण एवं संवर्धन को समर्पित रहा। उनका स्नेहिल व्यक्तित्व, सौम्य व्यवहार, विद्वत्ता और साहित्य के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहा है। उनका देहावसान केवल एक व्यक्ति का जाना नहीं, बल्कि हिंदी साहित्य जगत के एक युग का अवसान है।
वहीं शुक्ला जी के देहांत की सूचना मिलते ही जनपद सीतापुर सहित साहित्यकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।












Leave a Reply