Share this
मोबाइल कोर्ट का हुवा आयोजन
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -सदर तहसील सभागार में राज्य आयुक्त महोदय प्रोफेसर हिमांशु शेखर झा की अध्यक्षता में मोबाइल कोर्ट का आयोजन किया गया। मोबाइल कोर्ट की कार्यवाही की शुरुआत सरस्वती देवी की फोटो पर माल्यार्पण के पश्चात शुरू हुई। वादी क्रमवार अपनी समस्याओं को आयुक्त महोदय के समक्ष प्रस्तुत किया तत्पश्चात निर्देशानुसार सम्बन्धित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। इस प्रकार कुल 38 दिव्यांगजनों ने अपनी समस्या के निस्तारण हेतु वाद दाखिल किया।
लवकुश भार्गव ब्लॉक महमूदाबाद ने बैसाखी की मांग की, जिन्हें तत्काल वैशाखी उपलब्ध कराई गई।
कुल शिकायतों में राशन कार्ड संबंधी, आवास संबंधी, दिव्यांग प्रमाण पत्र, रोजगार, आयुष्मान कार्ड, पुलिस विभाग इत्यादि से संबंधित समस्याएं रहीं, जिनके निस्तारण हेतु सम्बन्धित विभाग को नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया गया। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राजकुमार, परियोजना निदेशक ग्राम्य विकास अभिकरण अनिल चौधरी, सीओ अभिषेक कुमार, नायब तहसीलदार वसुंधरा त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी मोतीलाल, शिक्षा विभाग, श्रम विभाग, लीड बैंक मैनेजर, जिला पूर्ति अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से दिव्यांग नोडल व दिव्यांग बोर्ड इत्यादि उपस्थित रहे। साथ ही साथ कई विभागों के स्टॉल जैसे पूर्ति विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन विभाग, आयुष्मान कार्ड आदि परिसर में लगाए गये थे।












Leave a Reply