जिलाधिकारी ने किया नैमिषारण व मिश्रिख में 84 कोसीय परिक्रमा मेला के दृष्टिगत औचक निरीक्षण

Share this

जिलाधिकारी ने किया नैमिषारण व मिश्रिख में 84 कोसीय परिक्रमा मेला के दृष्टिगत औचक निरीक्षण

 

 

(युगाधार समाचार)

सीतापुर-जिलाधिकारी डा0 राजागणपति आर0 ने नैमिषारण व मिश्रिख में 84 कोसीय परिक्रमा मेला के दृष्टिगत औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखीं। जिलाधिकारी ने कोरौना एवं पड़ावों को देखते हुये यात्रियों के ठहरनें, शौचालय, जलपान आदि की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जायें। सुरक्षा के दृष्टिगत मेले पूछताछ केन्द्र, स्वास्थ्य आदि संबंधी स्टाल लगाये जायें। मेला अधिकारी जनार्दन व उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव को निर्देश दिये कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं कोई भी परेशानी न हों, इसके पहले से ही सभी दुरूस्त की जायें तथा समुचित प्रकाश सुनिश्चित की जायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि पड़ावों के मार्ग पर श्रद्धालुओं हेतु जलपान, मोबाइल शौचालय, पेयजल आदि की व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिेय कि मार्गों का दुरूस्तीकरण कराया जायें एवं पटरियों एवं झाड़ियों की सफाई करायी जाये। विद्युत विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि जर्जर हुये विद्युत तारों को सही करा दिया जाये।
जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि होली परिक्रमा के पड़ावों में जो भी कार्य कराये जा रहे है उसको पूरी लगन व निष्ठा के साथ पूर्ण करायें, यह कार्य धर्मार्थ का कार्य है, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाये तथा समय रहते सभी कार्य पूर्ण कर लिये जायें। अधिशासी अधिकारी मिश्रिख-नैमिषारण्य को निर्देश दिये कि साफ-सफाई हेतु समुचित व्यवस्था की जायें तथा सफाईकर्मियों यूनीफार्म में रहें, यह सुनिश्चित किया जाये। अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह को निर्देश दिये कि मेले के दृष्टिगत जो भी कार्य कराये जा रहें हैं, उनकी मानीटरिंग स्वयं करें।
जिलाधिकारी ने दधीचि कुंड पहुंचकर वहां की समस्त व्यवस्थाओं को देखते हुये आवश्यक दिशा निर्देश संबंधित को दिये। उन्होंने कुंड में भरे पानी को देखा। जिलाधिकारी ने कहा कि कुंड के आस-पास निरन्तर साफ-सफाई कराते रहें, जिससे श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो।
निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी नीतीश कुमार सिंह, उपजिलाधिकारी मिश्रिख अभिनव यादव, मेला अधिकारी जनार्दन सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  शौर्य जागरण यात्रा सीतापुर में 2 अक्टूबर को प्रवेश करेगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *