Share this
यूपी पंचायत चुनाव: जुलाई से पहले होंगे चुनाव, नहीं बढ़ेगा प्रधानों का कार्यकाल
👉आरक्षण फार्मूला तय, जुलाई से पहले पंचायत चुनाव कराएगी सरकार
(युगाधार समाचार)
लखनऊ-उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर बड़ी अपडेट सामने आई है। अब साफ हो गया कि प्रदेश में पंचायत चुनाव हर हाल में जुलाई 2026 से पहले करा लिए जाएंगे और ग्राम प्रधान समेत किसी भी जनप्रतिनिधियों का कार्यकाल आगे नहीं बढ़ाया जाएगा। पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने स्पष्ट किया है कि त्रिस्तरी पंचायत चुनाव – ग्राम पंचायत -क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत समय सीमा के भीतरी संपन्न कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट के निर्देशों का पूरी तरह पालन किया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया में किसी तरह की देरी नहीं होने दी जाएगी। सरकार के मुताबिक भले ही अलग-अलग पदों का कार्यकाल अलग समय पर खत्म हो रहा हो,लेकिन किसी का भी कार्यकाल जुलाई से आगे नहीं बढ़ेगा। इसी को ध्यान में रखते हुए चुनाव कार्यक्रम तैयार किया जा रहा है और राज्य निर्वाचन आयोग को जरूरी निर्देश दे दिए गए हैं। वही ओबीसी आरक्षण को लेकर भी बड़ा संकेत मिला है। मंत्री ने कहा कि पिछड़ा वर्ग आयोग के गठन को जल्द कैबिनेट की मंजूरी मिलेगी। आरक्षण 2011 की जनगणना के आधार पर तय किया जाएगा और पहले से लागू आरक्षण चक्र को ही जारी रखा जाएगा। रही बात तैयारी की तो- अमेठी जिले में पंचायत चुनाव के लिए मतपत्र पहुंच चुके हैं। यहां 682 ग्राम पंचायतो में करीब 16 लाख से ज्यादा मतदाता अपने अधिकारों का प्रयोग करेंगे। जिले में ग्राम प्रधान के 682 पद ग्राम पंचायत सदस्य के लगभग 8630 पद क्षेत्र पंचायत सदस्य के 877 पद और जिला पंचायत सदस्य के 36 पदों पर चुनाव कराए जाएंगे। चुनाव के लिए बड़ी संख्या मे मतपत्र भी उपलब्ध कराए गए हैं। जिन्हे सुरक्षा के कड़े इंतजामों के बीच स्ट्रांग रूम में रखा गया है। पुलिस और पीएसी की निगरानी में डबल लॉक सिस्टम के तहत उनके सुरक्षा में सुनिश्चित की गई है। मतदाता सूची का पूर्ण निरीक्षण पूरा हो चुका है।अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद कभी भी चुनाव कार्यक्रम का ऐलान किया जा सकता है। फिलहाल साफ है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव सरगामी तेज होने वाली है।












Leave a Reply