किड्ज़ी सीतापुर में ग्रेजुएशन डे समारोह हर्ष और गर्व के साथ संपन्न

Share this

किड्ज़ी सीतापुर में ग्रेजुएशन डे समारोह हर्ष और गर्व के साथ संपन्न

(युगाधार समाचार)

सीतापुर – किड्ज़ी सीतापुर द्वारा आयोजित ग्रेजुएशन डे समारोह बड़े ही उत्साह और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत मंगलमय श्लोक से हुई । फिर प्लेग्रुप, नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के बच्चों ने थीम आधारित एक्ट, नृत्य और नाटिकाओं के माध्यम से अपने सीखने को प्रस्तुत किया।
विशेष आकर्षण में राष्ट्रीय प्रतीक प्रस्तुति, स्मार्ट लर्निंग एक्ट, मोबाइल जागरूकता प्रस्तुति और साइंसिफाई प्रयोग शामिल रहे, जिन्होंने बच्चों के अनुभवात्मक और अवधारणात्मक शिक्षण को दर्शाया। स्पेशल नीड्स एजुकेशन (SNE) के बच्चों की प्रस्तुति ने सभी का मन भावुक कर दिया, जो समावेशी शिक्षा और स्नेहपूर्ण वातावरण का प्रतीक थी।
सभी बच्चों को प्रमाण पत्र एवं ट्रॉफी देकर उनके अगले शैक्षणिक चरण के लिए तैयार होने की घोषणा की गई।इस अवसर पर अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया, जिससे विद्यालय और अभिभावकों के मजबूत संबंध का संदेश मिला।
कार्यक्रम के अंत में Bloom Litera ग्रेड 1 -5 , एक ZeeLearn समर्थित शिक्षा पहल का परिचय दिया गया, जो किड्ज़ी की मजबूत नींव से बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की उड़ान देने का माध्यम बनेगा।
यह आयोजन किड्ज़ी की उस प्रतिबद्धता को दर्शाता है, जिसमें हर बच्चे को आत्मविश्वासी, खुशहाल और भविष्य के लिए तैयार बनाया जाता है।

यह भी पढ़ें :  संत रविदास के बताए मार्ग पर चल कर सही मायने मे समाज की सेवा की जा सकती है -अभिषेक गुप्ता बबलू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *