Share this
अग्रवाल सभा ने किया होली मिलन समारोह एवं हास्य कवि सम्मेलन का भव्य आयोजन
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-अग्रवाल सभा के तत्वावधान में उत्सव गेस्ट हाउस में होली मिलन समारोह के साथ भव्य हास्य कवि सम्मेलन का सफल आयोजन छत्रपति महाराजा अग्रसेन जी की भव्य आरती के साथ शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में रंग, उत्साह और हास्य का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हास्य कवि सम्मेलन में देश के प्रसिद्ध कवियों रजनीश मिश्रा (ओज), सोनी मिश्रा (श्रृंगार), संजय सांवरा (श्रृंगार), जगजीवन मिश्र (गीतकार एवं हास्य) तथा अशोक झंझटी (हास्य-व्यंग्य) ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से श्रोताओं को खूब गुदगुदाया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा पंडाल गूंज उठा।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राकेश राठौर ‘गुरु’ (राज्य मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार), मुनींद्र अवस्थी (पूर्व उपाध्यक्ष, जिला पंचायत), यतींद्र अवस्थी (चेयरमैन, गन्ना समिति), भगवती गुप्ता (अध्यक्ष, व्यापार मंडल) एवं अनूप खेतान (प्रदेश अध्यक्ष, हिंदू रक्षा वाहिनी) उपस्थित रहे। अतिथियों ने समाज की एकता और सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए अग्रवाल समाज के प्रयासों की सराहना की।
कार्यक्रम में आकर्षक सजावट के साथ मेहमानों के लिए चटपटी चाट के स्टॉल, बच्चों के मनोरंजन के लिए झूलों की व्यवस्था तथा सभी आगंतुकों के लिए भोजन की उत्तम व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में समाज के लोगों का उत्साह इतना अधिक रहा कि लगभग 800 से 900 लोगों की उपस्थिति रही और स्थल पर लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली
इस अवसर पर समाज के सभी संरक्षक उपस्थित रहे, जिनमें रामपति अग्रवाल, प्रेम चंद्र अग्रवाल, महेश चंद अग्रवाल, प्रहलाद राय अग्रवाल, जय प्रकाश भरतिया, राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल प्रमुख रहे।
कार्यक्रम में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल, महामंत्री अंकित अग्रवाल, प्रतीक अग्रवाल, अरविंद जिंदल, अंकुर गोयंका, नीरज अग्रवाल, विकास अग्रवाल, रजनीश अग्रवाल, शिवकुमार अग्रवाल, डॉ. प्रवीण गुप्ता, पवन बंसल, संदीप भरतिया, बसंत गोयल, युवा मंडल अध्यक्ष वैभव बंसल, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, महामंत्री कृष्ण अग्रवाल, यश अग्रवाल, शुभम अग्रवाल, प्राणशूल अग्रवाल, शिवम मोदी, राहुल अग्रवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
महिला मंडल की अध्यक्षा मंजू मुरारका के नेतृत्व में विनीता अग्रवाल, कामिनी अग्रवाल, संगीता अग्रवाल, मिथिला सर्राफ, सुनीता अग्रवाल, वर्षा अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, आयुषी अग्रवाल सहित अन्य महिलाएं उपस्थित रहीं।
युवा महिला मंडल की अध्यक्ष शिल्पी अग्रवाल के साथ नेहा अग्रवाल, रितिका अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, ज्योति गोयल, प्रज्ञा अग्रवाल, अदिति अग्रवाल सहित अनेक सदस्य कार्यक्रम में शामिल हुईं।
यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मारवाड़ी युवा मंच के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया, जिसका उद्देश्य समाज में आपसी सहयोग, सौहार्द और भाईचारे की भावना को मजबूत करना है।
अंत में अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने सभी अतिथियों, कवियों एवं उपस्थित जनों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद दिया।












Leave a Reply