Share this
विद्यालय के समस्त स्टॉप के अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल, मनोरम एवं भव्य रूप से संपन्न हो रहा है-मनोज राठौर
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-आज एम.डी. पब्लिक स्कूल परिवार की ओर से आयोजित इस वार्षिक उत्सव में आप सभी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन है। आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर इस कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई, इसके लिए मैं हृदय से आपका आभार व्यक्त करता हूँ।
मैं हमारे विद्यालय की प्रिंसिपल महोदया एवं समस्त स्टाफ का दिल की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद करना चाहता हूँ, । जिनके अथक प्रयासों से यह कार्यक्रम सफल, मनोरम एवं भव्य रूप से संपन्न हो रहा है।
यह बात अपने सम्बोधन में स्कूल प्रबन्धक,मनोज कुमार राठौर ने कही।
उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम हमारे नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा, मेहनत और आत्मविश्वास का प्रतीक है। आज हम उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने परीक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
साथ ही कक्षा 8 के विद्यार्थियों का परिणाम वितरण एवं विदाई समारोह भी आयोजित किया जाएगा। हमें पूर्ण विश्वास है कि हमारे ये बच्चे आगे चलकर अपने परिवार, समाज और विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।
अंत में, मैं आप सभी का पुनः धन्यवाद करता हूँ और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता हूँ। इस दौरान स्कूल के बच्चों के द्वारा अनेक प्रेरणादायक, मनोरंजक व ज्ञानवर्धक सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया।












Leave a Reply