मिश्रिख के परिवारवाद के खिलाफ कांग्रेस सत्ता मे सबको भागीदार बनायेगी — सांसद राकेश राठौर

Share this

मिश्रिख के परिवारवाद के खिलाफ कांग्रेस सत्ता मे सबको भागीदार बनायेगी — सांसद राकेश राठौर

👉मिश्रिख के इस्लामनगर मे कांग्रेस ने आयोजित किया ” भागीदारी सम्मेलन ”

👉मिश्रिख के परिवारवाद को ध्वस्त करूंगी — सुनीता चौधरी

(युगाधार समाचार)

सीतापुर -मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र परिवारवाद के नीचे दम घोट रहा है कांग्रेस मिश्रिख के परिवारवाद को खत्म कर सत्ता मे सबकी भागीदारी सुनिश्चित करेगी ।
उक्त विचार सांसद राकेश राठौर ने आज मिश्रिख के इस्लामनगर मे आयोजित भागीदारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किये । सांसद राकेश राठौर ने कहा भाजपा से देश मे सिर्फ कांग्रेस ही संघर्ष कर रही है , इसलिए कांग्रेस को मजबूत करे ।
इस अवसर पर कांग्रेस की जिला उपाध्यक्ष और मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र की प्रभारी सुनीता चौधरी ने कहा मिश्रिख का परिवारवाद मिश्रिख की तबाही का कारण बन चुका है , मिश्रिख की तबाही के जिम्मेदार परिवारवाद को खत्म कर ही दम लूंगी ।
इस अवसर पर डां बृजबिहारी ने कहा मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र वर्षो से नये राजनीतिक नायक की तलाश कर अब वह नायक कांग्रेस ने सुनीता चौधरी के रूप मे सौंपा है आप इस नायक को शक्ति दे और मिश्रिख विधान सभा क्षेत्र मे बदलाव की नयी इबारत लिखे ।
इस अवसर पर कांग्रेस की जिला महामंत्री और जिला कार्यालय प्रभारी हसीना खातून ने कहा कि कांग्रेस ही देश का भविष्य है ।
कांग्रेस के इस भागीदारी सम्मेलन के संयोजक प्रधान अली कासिम ने कहा भाजपा जैसी फिरकापरस्त ताकत से सिर्फ कांग्रेस ही लड़ सकती है ।
इस भागीदारी सम्मेलन मे सैकड़ो दलित , अति पिछड़े और मुस्लिम समुदाय के लोगो ने हिस्सा लिया ।

यह भी पढ़ें :  केन्द्रीय मन्त्री कौशल किशोर के निवास पर हुई युवक की हत्या मन्त्री के बेटे की बताई जा रही है प्रयोग की गई पिस्तौल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *