खत्री समाज को एकजुट होने की जरूर : अचिन मेहरोत्रा

Share this

खत्री समाज को एकजुट होने की जरूर : अचिन मेहरोत्रा

👉जिला पदाधिकारियों की बैठक में बोले जिला अध्यक्ष

(युगाधार समाचार)

सीतापुर। खत्री समाज ने हमेशा देश के विकास में अग्रणी भूमिका निभाई है और आगे भी निभाता रहेगा। देश के विकास में खत्री समाज का अहम योगदान है, जिसको कभी भुलाया नहीं जा सकता। यह बात खत्री सभा के जिलाध्यक्ष व भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने सभा के जिला पदाधिकारियों की मासिक बैठक के दौरान कही।
जेल रोड पर एक होटल में बुलाई गई बैठक में खत्री सभा के जिलाध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि समाज के लोगों को एकजुट रहने की जरूरत है। हमारा संगठन समाज को एकजुट करने के लिए ही कार्य कर रहा है। बगैर एकजुटता के तरक्की संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बच्चों को जरूर पढ़ाएं। भले ही एक रोटी कम खाएं, लेकिन अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिलाएं। बच्चे पढ़ेंगे तो आगे बढ़ेंगे। जिला अध्यक्ष ने संगठन के पदाधिकारी से कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए हर संभव कदम उठाएं। उन्होंने कहा कि खत्री समाज का गौरवशाली इतिहास रहा है। चाहे देश की आजादी की लड़ाई बात हो, चाहे देश के विकास की बात हो। हर वक्त खत्री समाज अपना योगदान देता रहा है। खत्री समाज के योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। इस मौके पर खत्री सभा के जिला अध्यक्ष ने पदाधिकारियों को सन्गठन को मजबूत करने के मंत्र दिये बैठक के अंत में पंजाबी खत्री सरदार स्व सतनाम सिंह जी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की..बैठक में सभा के संरक्षक खत्री डॉ आर के टंडन, खत्री सुधीर मेहरोत्रा, जिला महामंत्री खत्री रेनू मेहरोत्रा,खत्री जितेंद्र मेहरोत्रा, जिला उपाध्यक्ष खत्री अमर मेहरोत्रा खत्री सचिन मेहरोत्रा, खत्री मनोज कपूर, खत्री मनु सहगल, खत्री नितिन मेहरोत्रा,खत्री मनोज सेठ, खत्री विशाल टंडन, जिला मंत्री खत्री नितिन मेहरोत्रा, खत्री प्रभाल महेंद्र,खत्री शिल्पी टंडन, खत्री शशांक महेंद्र, खत्री नेहा महेंद्र, खत्री दीपाली खन्ना,खत्री राम मेहरोत्रा, खत्री कै सी कपूर, खत्री आशु कपूर,खत्री प्रदीप धवन, खत्री मनमोहन टंडन आदि लोंग उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  राहुल गांधी के बयानों को लेकर भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता फूंका पुतला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *