Share this
सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल ने घर-घर जाकर मांगे वोट
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- सीतापुर पालिकाध्यक्ष पद की सपा उम्मीदवार रश्मि जायसवाल ने कहा कि भाजपा सदैव चुनाव में जनता से झूठे वादे और हसीन सपने दिखाकर उनके वोट ले लेती है। लेकिन चुनाव जीतने के बाद वह वादों पर अमल करना मुनासिब नहीं समझती। मतदाता अब भाजपा के छलावे में नहीं आने वाले है।
क्षेत्र की जनता ने अब सपा को निकाय चुनाव में जिताने का पूरी तरह से मन बना लिया है। सपा प्रत्याशी गुरूवार को शहर के सिविल लाइन, बैजनाथ कालोनी, आगा कालोनी, आर्यनगर व विजय लक्ष्मी नगर मोहल्लों में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान मौजूद लोगों को सम्बोधित कर रही थी। सपा प्रत्याशी का क्षेत्रवासियों ने फूल-माला देकर स्वागत किया और चुनाव में भारी मतों से जिताने का भरोसा दिया।
सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल के समर्थन में पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि सचिन जायसवाल ने गुरूवार को घूरामऊ बंगला, रामनगर, अम्बेडकर नगर, लोहारबाग आदि इलाकों का भ्रमण कर लोगों से उनके घरो पर जाकर मुलाकात की। सपा नेता का क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। सपा नेता ने कहा कि कुछ लोग मतदाताओं को बरगला रहे है। ऐसे लोगों की साजिश कभी सफल नहीं होगी।
मतदाताओं ने इस बार रश्मि जायसवाल को भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया है। पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने सपा प्रत्याशी के पक्ष में अपने कैम्प कार्यालय पर कार्यकर्ताओं संग बैठके कर चुनाव प्रचार व जनसम्पर्क अभियान की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सपा प्रत्याशी को हर वर्ग व जाति के मतदाताओं का चुनाव में समर्थन व सहयोग मिल रहा है। जनसम्पर्क अभियान के दौरान पप्पू तिवारी, असद अराफात, अंजेश कटियार, सरताज अहमद खान, अजय प्रताप, रूपेन्द्र कुमार पाल, शंकर लाल यादव, डा0 फहीमुद्दीन, पुष्पेन्द्र सोनकर, रोहित यादव, कमलेश, पप्पू, राम कुमार मिश्रा, बब्बू, शादाब खान, विमल भार्गव,मन्ना डाक्टर, अंजेश कटियार, गुड्डू, सलमानी, शफीक अहमद, राजू, देवेन्द्र जायसवाल, शराफत अली, लाल यादव, शमीम बेग, सलीम नूरी, अंसार हुसैन, सीमा यादव, नेहा सिंह नेहा सिंह, रागिनी मिश्रा, रूबी दीक्षित, शालिनी, गीता, रेखा, सुषमा, प्रहलाद जायसवाल, बाबा छोटे लाल, अजय निशाद, अनुभव सक्सेना, पुष्पेन्द्र सोनकर, सरताज अहमद खान, राकेश वर्मा, आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply