झूठे सपने दिखाने वालों को सबक सिखायें मतदाता-राधेश्याम जायसवाल

Share this

झूठे सपने दिखाने वालों को सबक सिखायें मतदाता-राधेश्याम जायसवाल

(युगाधार समाचार )

सीतापुर – नगर पालिका परिषद अध्यक्ष पद की सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल के समर्थन में शुक्रवार को पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल व सपा नेता सचिन जायसवाल ने शहर के आर्यनगर व विजय लक्ष्मी नगर वार्ड का भ्रमण किया। इस दौरान पूर्व विधायक राधेश्याम जायसवाल ने क्षेत्रवासियों से मुलाकात की और सपा प्रत्याशी को चुनाव भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
पूर्व विधायक ने कहा कि भाजपा सरकार ने हर वर्ग के साथ छलावा किया है। भाजपा सरकार की नीतियों से समाज का हर तबका परेशान है।
जायसवाल ने कहा कि सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल की स्थिति अन्य प्रत्याशियों के मुकाबले लगातार मजबूत होती जा रही है।
उन्हें समाज के हर वर्ग, धर्म व जाति के मतदाताओं का भरपूर समर्थन मिल रहा है। जनता के आशीर्वाद से इस बार उनकी चुनाव में ऐतिहासिक मतों से जीत सुनिश्चित है।
उन्होंने मतदाताओं से अपील की वे विकास के झूठे सपने दिखाने वाले प्रत्याशियों को चुनाव में सबक सिखायें।
वरिष्ठ सपा नेता सचिन जायसवाल ने कहा कि यदि आम जनता के आशीर्वाद और सहयोग से रश्मि जायसवाल चुनाव जींती तो क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने पुष्प वर्षा कर सपा नेता का स्वागत किया।
सपा प्रत्याशी रश्मि जायसवाल ने आज मंदिर जाकर भगवान के समक्ष माथा टेककर अपने प्रचार अभियान का शुभारम्भ किया। उन्होने अपनी समर्थक महिलाओं और सपा कार्यकर्ताओं के साथ आज शहर के स्वरूप नगर, ग्वालमण्डी, आनन्द नगर, परेड, पुलिस लाइन आदि क्षेत्रों का भ्रमण कर मतदाताओं से उनके घरों पर जाकर मुलाकात की क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें सेवा का मौका देने की अपील की।
इस दौरान देवेन्द्र जायसवाल, संजय कुमार शुक्ल, रामकुमार मिश्रा, गौरव अवस्थी, विपिन तिवारी, दीपक दीक्षित, सरताज अहमद खान, सुहेल अहमद किदवई, बब्बू खान, पप्पू तिवारी, असद अराफात, अंजेश कटियार, अजय प्रताप, रूपेन्द्र कुमार पाल, शंकर लाल यादव, डा0 फहीमुद्दीन, पुष्पेन्द्र सोनकर, रोहित यादव, कमलेश, पप्पू, राम कुमार मिश्रा, बब्बू, शादाब खान, विमल भार्गव,मन्ना डाक्टर, अंजेश कटियार, गुड्डू, सलमानी, शफीक अहमद, राजू, देवेन्द्र जायसवाल, शराफत अली, लाल यादव, शमीम बेग, सलीम नूरी, अंसार हुसैन, सीमा यादव, नेहा सिंह नेहा सिंह, रागिनी मिश्रा, रूबी दीक्षित, शालिनी, गीता, रेखा, सुषमा, बाबा छोटे लाल, अजय निशाद, अनुभव सक्सेना, पुष्पेन्द्र सोनकर, राकेश वर्मा, प्रहलाद जायसवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें :  आपदा प्रबंधन का धुआंधार प्रदर्शन, जनपद की समस्त तहसीलों में भिन्न-भिन्न प्रकार से मॉक ड्रिल के माध्यम से जागरूकता की नई पहल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *