भाजपा उम्मीदवार बेबी अभिषेक गुप्ता को मिल रहा सभी समुदायों का समर्थन

Share this

भाजपा उम्मीदवार बेबी अभिषेक गुप्ता को मिल रहा सभी समुदायों का समर्थन

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -खैराबाद में परिवर्तन लाने के लिए हर वर्ग तैयार है। परिवर्तन की इस लड़ाई में उ0प्र0 सरकार के पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री वरिष्ठ नेता अम्मार रिज़वी जी ने बैठक करते हुए बेबी अभिषेक गुप्ता को वोट देने की अपील की।
भारतीय जनता पार्टी की खैराबाद नगर पालिका के अध्यक्ष उम्मीदवार बेबी अभिषेक गुप्ता का जनसमर्थन बढ़ता ही जा रहा है। हर दिन हर संगठनों और नए लोग की विजय यात्रा में भागीदारी निभाने के लिए जुड़ रहे हैं।
माखूपुर,भुलनपुर,करनपुर,ललियापुर, रोजा दरवाजा,काजियारा,आदि मोहलेवासियो की जनसम्पर्क अभियान के तहत लोगो मे विगत वर्षों में कोई विकास कार्य न होने की बात कही।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बेबी गुप्ता व अन्य प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील किया।
बेबी गुप्ता का कहना है कि अभी तक जितने भी लोग आए हैं वह सब मुस्लिम इन लोगों के साथ सिर्फ छल करते हुए आए हैं और सिर्फ वोट बैंक का ही इस्तेमाल मुस्लिम वर्ग को करते रहे हैं। अगर विकास के नाम पर देखा जाए तो खैराबाद में कुछ भी विकास नहीं हुआ जो अभी तक हो जाना चाहिए था।
कई जगह है तो ऐसी हैं जहां निकाय की जमीन पर भी कुछ लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया हमको अगर मौका मिलता है तो सबसे पहला प्रयास यह होगा कि निकाय की जमीन पर कब्जा हटाने का कार्य किया जाएगा।

यह भी पढ़ें :  20 मई को राष्ट्रव्यापी बंद में शामिल होंगे सीतापुर के दवा व्यापारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *