Share this
वार्ड संख्या 16 के निर्दलीय प्रत्यासी आलोक श्रीवास्तव ने दिखाई ताकत मांगा आशीर्वाद
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- तरींनपुर वार्ड नम्बर 16 सभासद पद हेतु निर्दलीय प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव के समर्थकन मे
तरीनपुर, फत्तन सराय, शिवाला पुरवा, गुप्ता कॉलोनी सहित अन्य मोहल्ले में जनसंपर्क कर लोगो से मुलाकात कर आशीर्वाद व सहयोग मांगा। जन सम्पर्क के दौरान लोगो से कहा कि आप लोगो ने अपना सहयोग व समर्थन दिया तो पूरे वार्ड का चौमुखी विकास कराया जायेगा। वार्ड मे नियमित साफ सफाई कराई जायेगी।
जनसंपर्क के दौरान निर्दलीय प्रत्याशी आलोक ने बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से 4 मई को मतदान बूथों पर जाकर अपने पक्ष मे मतदान करने की लोगों से अपील की। इस दौरान लोगों ने भारी मतों से जिताने का संकल्प लिया। निर्दलीय प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव के समर्थन में युवा वर्ग भी बढ़ चढ कर अपनी हिस्सेदारी निभा रहे है। जनसंपर्क के दौरान सभासद प्रत्याशी आलोक श्रीवास्तव के साथ प्रदीप श्रीवास्तव, संतोष श्रीवास्तव, संदीप श्रीवास्तव, रामकृष्ण राठौर, विशाल श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सोनू श्रीवास्तव, अंकुर सक्सेना, मिलन श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव, अनुज सक्सेना, मनोज राठौर, शिव कुमार निषाद, सतीश श्रीवास्तव, राजेंद्र प्रताप सिंह, शिवम मिश्रा, गौरव सक्सेना, पुलकित शर्मा, नितिन सिंह, निखिल, विजय श्रीवास्तव, प्रतीक श्रीवास्तव सहित काफी संख्या मे सहयोगी मौजूद रहे।












Leave a Reply