बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था व बंद पड़े ट्रामा सेंटर को तत्काल शुरू करें -आर पी सिंह चौहान

Share this

बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था व बंद पड़े ट्रामा सेंटर को तत्काल शुरू करें -आर पी सिंह चौहान

(युगाधार समाचार )
सीतापुर -जनपद वासियो को बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था दिलाने के लिए व बंद पड़े ट्रामा सेंटर को तत्काल शुरू करने की अपनी मांगों के साथ एक बार फिर अनिश्चित कालीन धरने पर हैं उनका आज चौथा दिन हैं बीती रात्रि बायकायदा मच्छरदानी लगाकर अपने साथियों के साथ धरना स्थल पर डटे रहे!
उन्होंने बताया की आज वर्षो से बना ट्रामसेंटर सफ़ेद हाथी बना खड़ा हैं, आये दिन सड़क दुर्घटनाये होती हैं लोगों की समय पर इलाज न मिलने से असमय जाने जा रही हैं परन्तु सरकार व प्रसासन इस ओर ध्यान नहीं दें रहा हैं!
वहीं उनके समर्थन मे लोंगो का जुड़ना जारी हैं इसी क्रम मे लहरपुर से सपा विधायक अनिल वर्मा,बिसवा से पूर्व विधायक रामपाल यादव, शमीम कौशर सिद्धिकी सहित दर्जनों समाजसेवी संगठनों ने भी धरने मे शामिल हुए और कहा कि आर पी सिंह चौहान आपके क्षेत्र के लिए लगातार धरना प्रदर्शन कर रहे है, हम सब के लिए लड़ रहे हैं, जिले के बेहतर स्वास्थ्य के लिए लड़ रहे हैं हम सभी आगे आकर इनका साथ दें और उनका हौसला बढ़ाये!

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने किया पत्रकारों का सम्मान कहा आपकी लेखनी को प्रणाम करता हूं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *