Share this
तालाब मे खिले है कमल लेकिन मनरेगा के तहत हो रही कागजो पर खुदाई व भुगतान, विकास खण्ड हरगाव के राजेपुर का मामला
(युगाधार समाचार )
👉राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एन सी पी ने जाँच के लिए सौपा उपायुक्त श्रम मनरेगा को पत्र
सीतापुर-एक तरफ केन्द्र व प्रदेश कीसरकार की मंसा है कि ग्रामीणों को शहर की ओर पलायन रोकने के लिए उन्हें उनकी ही ग्राम पंचायत मे मनरेगा के अंतर्गत रोजगार मिले इसके लिए विभिन्न योजनाए चलाई जा रही है!वहीं विकास खण्ड हरगाव के ग्राम पंचायत राजेपुर मे मनरेगा के अंतर्गत कार्य की धज्जिया उढ़ाते हुए सरकारी धन का बंदरबाँट किया जा रहा है मजे की बात यह है जिस तालाब मे पूरा पानी भरा हो कमल गुजरिया खिली हो उस तालाब की खुदाई कैसे की जा सकती है बाउजूद इसके तालाब की खुदाई दिखाकर मजदूरी का पैसा निकला जा रहा है!
अपने सोपे गए आरोप पत्र मे एन सी पी जिलाध्यक्ष ने कहा है कि विकास खण्ड हरगांव के ग्राम पंचायत राजेपुर में भरे हुऐ तालाब में पानी भरा हुवा है , खुदाई के नाम पर रूपया तकनीकी सहायक मनरेगा और विकास खण्ड के कर्मचारी की मिली भगत से रूपया निकला जा रहा है
विकास खण्ड हरगांव की ग्राम पंचायत राजेपुर में मनरेगा योजना गरीबों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए धरातल पर लाई गई थी परन्तु विकास खण्ड हरगांव में तकनीकी सहायक मनरेगा और जिम्मेदारों की मिलीभगत के चलते मोटी रकम निकालने का माध्यम बनी हुई है। ऐसा प्रतीत होता है कि पानी भरे तालाब की खुदाई दिखाकर पैसा निकालने का खेल खेला जा रहा है। राजेपुर में तालाब की खुदाई दिखाकर फर्जी हाजिरी लगाकर लगातार पैसा निकाला जा रहा था।
मजे की बात तो यह है कि जिस तालाब की खुदाई का पैसा निकाला जा रहा है वह चपरुआ तालाब है और लगभग दो सप्ताह से कोई कार्य नहीं हो रहा है। इसके पहले तालाब की खुदाई न करके बांध निर्माण कराया जा रहा था। तालाब में लंबे समय से पानी भरा हुआ है और कमल के फूल खिले हुए हैं।जिसकी पूर्व में शिकायत भी कई बार संबंधित अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन जांच व कार्यवाही के परिणाम शून्य हैं। इतने बड़े पैमाने पर हो रहे भ्रष्टाचार पर यदि जांच की जाए तो तैनात ग्राम विकास अधिकारी व तकनीकी सहायक मनरेगा के द्वारा खेले जा रहे खेल की पोल खुल कर सामने आ जाएगी
आगे उन्होंने कहा है कि यथाशीघ्र जांच कराकर कार्यवाही नहीं किया गया तो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी एन सी पी द्वारा विशाल धरना प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन सीतापुर की होगी!












Leave a Reply