सक्षम संस्था के द्वारा कराया गया नेत्र दान

Share this

सक्षम संस्था के द्वारा कराया गया नेत्र दान

(युगाधार समाचार )
सीतापुर -सक्षम संस्था सीतापुर के जिला मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया की आर्य नगर निवासी संदीप अग्रवाल पुत्र बृजमोहन अग्रवाल उम्र 47 वर्ष का आज लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। मृत्यु पश्चात उनके भाई विशाल अग्रवाल ने सक्षम संस्था के अध्यक्ष संदीप भारतीया वह महामंत्री मुकेश अग्रवाल से संपर्क कर नेत्रदान करने के लिए कहा।
सूचना मिलने के पश्चात सक्षम संस्था ने आंख अस्पताल सीतापुर में जाकर डॉक्टरों की टीम गठित करवाई।
डॉक्टर स्वर्णिम अवस्थी के नेतृत्व में डॉक्टर आकांक्षा वह डॉक्टर दिनेश कुमार की टीम ने एक छोटे से ऑपरेशन के बाद नेत्रदानी की दोनों कॉर्निया सुरक्षित कर ली गई। जो की चार नेत्रहीन लोगों को नेत्र ज्योति प्रदान करेगी।
नेत्रदान के पश्चात महामंत्री मुकेश अग्रवाल ने परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा किसी नेत्रहीन से पूछा जाए कि उसे क्या चाहिए तो उसका एक ही जवाब होगा इस संसार को देखने की तमन्ना है नेत्रदान के द्वारा हम नेत्रहीन लोगों को रोशनी प्रदान करके उनके अंधकार मय जीवन मैं उजाला भर सकते हैं और उनको इस संसार को देखने का अवसर प्रदान कर सकते हैं। अध्यक्ष संदीप भारतीय ने कहा की परिवार ने इस दुख के अवसर पर बहुत ही परोपकार किया है जिसे हमेशा याद किया जाएगा आंखें तो मृत्यु के पश्चात राख हो जाती है अगर किसी को दे दी जाए तो वह फिर से जीवन देख सकता है जिसकी कोई तुलना नहीं है सभी लोगों को आगे बढ़कर इसमें सहयोग करना चाहिए। संस्था के सुभाष अग्निहोत्री ने बताया कि भारत में नेत्रहीनों की संख्या बहुत ज्यादा है और नेत्रदान करने वालों की बहुत कम अगर हम सब मिलकर इस मुहिम को आगे बढ़ाएं तो वह दिन दूर नहीं जब भारत में कोई भी नेत्रहीन नहीं बचेगा।
मीडिया प्रभारी विकास अग्रवाल ने बताया की किसी भी आयु का व्यक्ति नेत्रदान कर सकता है। मृत्यु के 6 से 8 घंटे के अंदर नेत्रदान हो जाना चाहिए। अब नेत्र दान करने वाले की पूरी आंख ना लेकर केवल कार्निया ली जाती है ।
सूचना मिलने के आधे घंटे के अंदर नेत्रदान्नी के घर डॉक्टरों की टीम पहुंच जाती है और नेत्रदान के पश्चात यह आंखें निशुल्क नेत्रहीनों को लगवा दी जाती है।
इस मौके पर प्रदीप अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल ,सत्यनारायण अग्रवाल, बबलू ,आलोक, राकेश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल ,हर्षवर्धन रतन सिंहा ,आशु, राजीव भसीन ,राजकुमार रस्तोगी हर्षवर्धन ,अतुल श्रीवास्तव, सोनू,पप्पू,रतन सिंहा,कमल ,पंकज,विक्की,सुमित मेहरोत्रा,रोहित सिंहा,अन्नू,गुड्डू मेहरोत्रा,अनिल महावार सहित सैकड़ो लोग मौजूद थे

यह भी पढ़ें :  शत्रु सम्पत्तियों पर अवैध काबिज व्यक्तियों से मुक्त कराने पर हुई विस्तृत चर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *