ग्राम समाज के तालाब पर लगे पेड़ो को कटवा रहे है मौजूदा ग्राम प्रधान

Share this

ग्राम समाज के तालाब पर लगे पेड़ो को कटवा रहे है मौजूदा ग्राम प्रधान

 

👉विकास खण्ड लहरपुर के ग्राम पंचायत पतवारा का मामला
(युगाधार समाचार )

सीतापुर -जनपद के विकास खण्ड लहरपुर के ग्राम पंचायत पतवारा निवासी पूर्व प्रधान सहित लगभग एक दर्जन हस्ताक्षर युक्त प्रार्थना पत्र जिलाधिकारी सीतापुर को देकर मौजूदा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि व तहसील प्रसासन पर वर्ष 2006-7 में बनाये गए आदर्श तालाव व मनरेगा के अंतर्गत तालाब के चारों और लगाए गए हरे भरे पेड़ो को अवैध तरीके से कटवाने का आरोप लगाया है!

अपने दिए गए प्रार्थना पत्र में पूर्व प्रधान कमल किशोर मिश्रा सहित लगभग एक दर्जन लोगों ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत पतवारा परगना व तहसील लहरपुर जिला- सीतापुर में गाटासं0-448 रकबा 0.8170 जोकि अभिलेखों में तालाब दर्ज है। जिसको सन् 2006-07 में आदर्श तालाब बनाया गया था जिसके चारों तरफ यूकेलिपटिस के पेड शासन के आदेशानुसार मनरेगा द्वारा बृक्षारोपड कराया गयाथा जिनकी संख्या यूकलिपिटिस के 150पेड 05 नीम 2 सिरसा 01जा व एक आम के पे है। उन्हीं पेडों को वर्तमान प्रधान व प्रतिनिधि तहसील प्रशासन की मिली भगत से कटवा लेना चाहते है। इसके पूर्व भी गाटासं0-318 में बंजर में भी पेड लगवाये गये। थे उनको वर्तमान प्रधान द्वारा कटवाकर बेच दिया गया है। जिनकी जड़ें अमी मौजूद है। इसप्रकार प्रधान द्वारा अवैधानिक तरीके से सरकारी सम्पत्ति का दुरूपयोग कियाजा रहाहै!
जबकि इस मामले को उपजिलाधिकारी लहरपुर को प्रार्थना-पत्र के माध्यम से अवगत भी कराया जा चुका है।

यह भी पढ़ें :  पूर्व विधायक रमेश राही के पुत्र आयुष राही को मिली पीएचडी की उपाधि

बाउजूद इसके तालाब के चारों तरफ लगे पेड़ों को कटने से रोकवाने व गाटासं0-318 में जो पेड़ों को कटवाकर बेंच लिया है। उनका मूल्यांकन करवा कर रिकवरी का आदेश करने की कृपा करें। जिससे राजस्व की क्षति न हों।
अब देखना यह है कि उक्त प्रकरण की जांच होती है या फिर ठंडे बसते में चली जातीं है!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *