ग्राम प्रधान ने सरकारी धन की जमकर की लूट तो सामुदायिक शौचालय केयरटेकर सीमा देवी घर बैठकर कूट रही है चांदी

Share this

ग्राम प्रधान ने सरकारी धन की जमकर की लूट तो सामुदायिक शौचालय केयरटेकर सीमा देवी घर बैठकर कूट रही है चांदी

👉 विकासखंड परसेडी की ग्राम पंचायत उमरिया खानपुर का मामला

(युगाधार समाचार )

सीतापुर – जहां प्रदेश की सरकार की मंशा है कि ग्राम वासियों को किसी भी कार्य के लिए ब्लॉक व जिला मुख्यालय पर दौड़ना न पड़े इसके लिए प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत भवन का निर्माण करा कर उसमें सहायक पंचायत सचिव की तैनाती की गई है तथा लोगों को खुले में शौच न जाना पड़े इसके लिए सार्वजनिक शौचालय बनवाकर बाकायदा इसकी देखभाल वह रखरखाव के लिए महिला समूह को बतौर केयरटेकर रखा गया है जिसके लिये धन उपलब्ध कराया जाता है!
वही जनपद सीतापुर के विकासखंड परसेंडी की ग्राम पंचायत उमरिया खानपुर के ग्राम प्रधान व पूर्व सचिव ने विकास के नाम पर सरकारी धन की जमकर लूट मचा रखी है तो यहां पर अपूर्ण वह अस्त व्यस्त सार्वजनिक शौचालय की केयरटेकर शौचालय की देखरेख के नाम वह रखरखाव के नाम पर घर बैठे सरकारी धन को लेकर चांदी कूट रही है!
गौर तलब है कि युगाधार समाचार की टीम ने ग्राम पंचायत उमरिया खानपुर का भ्रमण किया तो वहां देखा कि मनरेगा के अंतर्गत बनाए गए नाले को सड़क से लगभग 2 फीट ऊंचा बना दिया गया है जिससे बरसात का पानी नाले में ना जाकर गलियारे में भरता है, वही पंचायत भवन भी अभी तक कंप्लीट नहीं बना है गेट के अंदर बड़ी-बड़ी झाड़ झंकार उगी हुई है ना तो दरवाजा है और ना खिड़की तो सवाल उठता है कि यहां पर तैनात सहायक पंचायत कहां बैठकर सरकारी कार्य को करता होगा वही स्मृति वाटिका के नाम पर तालाब को पाट कर पीला ईट से मात्र एक-एक फीट की तीन तरफ दीवार बनाई गई है जबकि सरकारी आदेश है कि ग्राम पंचायत के तालाबों को उसका पूर्ण रूप दिया जाए जबकि यहां तो तालाब को ही पाट कर ग्राम प्रधान के द्वारा कार्य कराया जा रहा है! जिसमे गांव के निवासियों के घरों का पानी आता था यहां के लोगों ने ग्राम प्रधान पर पैसा ना देने के कारण सरकारी आवास में उनका नाम होने के बावजूद नाम काटने का आरोप लगाया है जबकि वो लोग पूर्ण रूप से पात्र हैं!
वहीं यहां पर बने सार्वजनिक शौचालय की हालत तो बद से बत्तर है न तो शौचालय में सीट है न ही विकलांग व्यक्ति के लिये कमोड की व्यवस्था दरवाज़े सब टूटे हुए है शौचालय में पड़े गोबर से प्रतीत होता है कि इसमें लावारिस जानवरो का बसेरा है जबकि इसकी देखभाल व रख रखाव की जुम्मेदारी प्रतिभा स्वयं सहायता समूह की केयर टेकर सीमा देवी है जो रख रखाव के नाम पर पैसा तो निकाल रही है परन्तु यहां पर न तो पानी की व्यवस्ता है न ही शौच जाने के लायक शौचालय जिससे महिलाओ को खुले में शौच जाना पड़ता है!
इस पूरे प्रकरण की जानकारी मौजूद ग्राम सचिव लक्ष्मण को देखकर उनकी राय चाही गई तो उन्होंने कहा कि हमें अभी दो महीने ही चार्ज लिए हुआ है मुझे जानकारी नहीं है जब खंड विकास अधिकारी से बात किया गया तो उन्होंने जांच कर कार्यवाही की बात की!

यह भी पढ़ें :  मिलेटस गोष्ठी एवं मिलेटस रेसिपी विकास कार्यक्रम का किया गया आयोजन

अब देखना है कि दोषी ग्राम प्रधान व सचिव के खिलाफ कौन सी कार्यवाही होती है जिला स्तर के अधिकारियों को चाहिए उक्त प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर कर दोषियों के खिलाफ कार्यवाही कर सरकारी धन की जिससे जनता के लिए दिए हुए गए धन का सही सदुपयोग हो सके!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *