Share this
कन्या पूजन – विद्या पूजन ” नाम से एक नवाचार आरम्भ
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -जिले के बेसिक शिक्षा विभाग ने एक अभिनव पहल करते हुए “कन्या पूजन – विद्या पूजन ” नाम से एक नवाचार आरम्भ किया है ,जिसके तहत जिले के देवी मंदिरो और अन्य धार्मिक स्थलों पर भिक्षा और दान मांगने वाली बेटियों और बच्चों का स्कूल मे टहराव सुनिश्चित किया जायेगा ,इस संबंध मे धार्मिक स्थलों पर लगाए जाने वाले बॉर्डो का आज प्रतीक रूप मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आज लोकार्पण किया ,
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अखिलेश प्रताप सिंह ने इस संबंध मे तैयार फलैक्स ,बोर्ड और स्टिकर को जारी करते हुए कहा कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत शत प्रतिशत बच्चों का सरकारी विधालयों मे नामांकन सुनिश्वचित किया गया है ,लेकिन तमाम आर्थिक कारणों या अन्य जिम्मेदारियों के रहते प्रायः जिले के कई धार्मिक स्थलों जिनमे विश्व प्रसिद्ध तीर्थ नैमिष का मा ललिता देवी मंदिर प्रमुख है ,वहा तमाम कन्याएं दर्शन करने आये श्रद्धालुवो से मांगती है ,ये स्तिथ चिंता जनक है ,ऐसे बच्चों के परिवारों की पहचान की गई है ,उनसे सम्पर्क कर बच्चियों का स्कूलो मे तहराव सुनिश्चित् किया जायेगा ,यदि किसी परिवार मे वास्तव् मे आर्थिक समस्या है तो स्वय सेवी संस्थाओ ,शिक्षक संगठनों आदि के माध्यम से या जिला प्रसाशन के संज्ञान मे लाकर उसका भी निराकरण कराया जायेगा ,उन्होंने कहा इसके बावजूद यदि किसी अभिभावक के बच्चे ऐसे कार्य मे संलिप्त पाए गये तो उनके अभिभावको के विरुद्ध विधिक कार्यवाही प्रचलन मे लाई जाएगी ,उन्होंने ऐसे बच्चों की सूचना भी उनके मोबाइल नंबर पर गुप्त रूप से देने की अपील की ,
बेसिक शिक्षा अधिकारी की इस पहल मे जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ भी आगे आया है ,संघ के जिलाध्यक्ष मनीष रस्तोगी और मंत्री आराध्य शुक्ल ने बताया कि बी एस ए महोदय की इस सराहनीय पहल के तहत संकटा देवी मंदिर महमूदाबाद ,कलिकन मंदिर रामपुर मथुरा ,सोनासर देवी रेउसा ,सराय और शीतला माता मंदिर् बिसवा ,गौरी मंदिर और सन्नो माता मंदिर हरगाव ,जंगली नाथ मंदिर लहरपुर ,सिलहट देवी महोली ,गौरी मन्दिर् खैरावाद सहित सभी मंदिरो और मेलो मे भी ये बोर्ड लगाए जाएंगे ,
बोर्ड अनावरण के इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी मुख्यालय ,डी सी एम डी एम ब्रज मोहन सिंह ,और विभाग के संदीप श्रीवास्तव भी मौजूद रहे












Leave a Reply