पम्पसेट का वितरण आपको सरकार की तरफ से दीपावली का पुरुस्कार -ज्ञान तिवारी

Share this

पम्पसेट का वितरण आपको सरकार की तरफ से दीपावली का पुरुस्कार -ज्ञान तिवारी

(युगाधार समाचार )

सीतापुर -आज केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसानो के हित में अनेक योजनाए चला रही है आज जो यह पम्पसेट आप लोंगो को वितरित किये जा रहे है यह सरकार की तरफ से आप लोंगो को दीपावली का पुरुस्कार है!
यह बात सेउता से भाजपा विधायक ज्ञान तिवारी ने विकासखंड रेउसा में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना उथले नलकूपों पर पंपसेट स्थापना एवं पूर्व निर्मित उथले नलकूपों पर पंपसेट स्थापना अंतर्गत कुल 92 लाभार्थियों को पंपसेट एवं वितरण प्रमाणपत्र वितरित करने के दौरान कही, उन्होंने कहा कि अब आपलोग स्वयं में पम्पसेट के मालिक हो गए है अब आप लोंगो को किसी दूसरे के पास नहीं जाना पड़ेगा!
आयोजित कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी विवेक मणि त्रिपाठी, सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई संदीप कुमार एवं अवर अभियन्ता लघु सिंचाई मंशाराम वर्मा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  गणतंत्र दिवस देशभक्ति के जोश के साथ मनाया गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *