Share this
नगर पालिका परिषद खैराबाद में हुई तालाबों की नीलामी
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -पूर्व निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान के अनुसार नगर पालिका परिषद खैराबाद अन्तर्गत स्थित तालाब मसवासी खुर्द, मसवासी कला, तुरसावां तालाब, तालाब शुजावलपुर व तालाब टेढ़वा भूलनपुर की नीलामी करायी गयी। जिसमें मसवासी खुर्द तालाब की अधिकतम बोली 2930000/- वीरू पुत्र मदन लाल ग्रा0 चिलवारा सीतापुर, मसवासी कला तालाब की अधिकतम बोली 2840000/- श्रीमती उर्मिला पत्नी परशाराम निवासी पनवड़िया खैराबाद, तालाब तुरसावां की अधिकतम बोली 65000/- लवकुश पुत्र शत्रोहन ग्राम चिलवारा खैराबाद, तालाब शुजावलपुर की अधिकतम बोली 70000/- लवकुश पुत्र शत्रोहन ग्राम चिलवारा खैराबाद व तालाब टेढ़वा भूलनपुर की अधिकतम बोली 1005000/- मूला पत्नी ओमकार ग्राम चिलौला खैराबाद रही। जो वर्ष 2020-21 में की गयी नीलामी से कई गुना अधिक रही। नीलामी में श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्ता अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैराबाद, प्रेम शंकर गुप्ता अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद खैराबाद, सभासदगण एवं अन्य व्यक्ति उपस्थित रहे।












Leave a Reply