Share this
गेहूं से भरी ट्रक के नीचे दबाने से छात्र हुआ घायल
( युगाधार समाचार )
सीतापुर -रामकोट इलाके के रामकोट मधवापुर मार्ग पर स्थित मधवापुर के निकट बाइक सवार छात्र ट्रक के नीचे आने से गंभीर रूप से घायल हो गया मिली जानकारी के अनुसार मधवापुर निवासी लवकुश मिश्रा 18 पुत्र जुगुल किशोर सुबह 7:00 बजे मोटरसाइकिल से पाताबोझ पेपर देने जा रहा था ।
एफसीआई रामकोट से गेहूं लाद कर ट्रक up 32 d n 6026 सीतापुर की तरफ जा रही थी ,घना कोहरा होने के कारण बाइक सवार लवकुश मिश्रा ट्रक के नीचे दब गया । जिससे काफी अफरा तफरी का माहौल बना रहा । अगला पहिया उसके पैर पर चढ़ जाने के कारण पैर पूरी तरह फट गया । गांव वालों के आने पर ट्रक में लदी गेहूं की बोरी उतारीं गई ।
गांव वालों की मदद से ट्रक खाली कराने के बाद घायल छात्र को निकाला जा सका। करीब एक घंटे ट्रक के पहिए के नीचे दबे होने के कारण चिल्लाता रहा।
उसके बाद तब निकल जा सका एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया ।
ट्रक का चालक मौके से फरार हो गया, सूचना पाकर रामकोट थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही मौके पर पहुंच कर ट्रक को कब्जे में ले लिया। जांच पड़ताल में जुट गए है।












Leave a Reply