डालमिया भारत शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर में फर्मेंटेशन टैंक फटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत

Share this

डालमिया भारत शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर में फर्मेंटेशन टैंक फटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत
( युगाधार समाचार )

सीतापुर -रामकोट थाना क्षेत्र के अंतर्गत डालमिया भारत शुगर इंडस्ट्रीज लिमिटेड जवाहरपुर में फर्मेंटेशन टैंक फटने से तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई घटना की सूचना से चीनी मिल प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार चीनी मिल के अंदर फर्मेंटेशन प्लांट में तीन मजदूर अवतार 28 पुत्र रेशम सिंह निवासी रामकोट ,राजू मौर्य 30 पुत्र गेंदन लाल मौर्य निवासी जौहरपुर जिला बरेली व विनोद 39 पुत्र साहब सिंह निवासी निवासी फतेहगंज जिला बरेली 3 मजदूर रेलिंग को वेल्डिंग कर रहे थे,
। वेल्डिंग करते समय टैंक के फटने से तीनों मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई घटना इतनी दर्दनाक थी कि एक मजदूर का शव 20 फुुट टीन के ऊपर जाकर गिरा। ऊपर सूचना पाकर प्रशासन के हाथ पांव फूल गए रामकोट थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही अपने दल बल के साथ चीनी मिल पहुंच कर तीनों के मजदूरों के शव को नीचे उतार कर उनकी पहचान कर परिजनों को सूचना दी अपने कब्जे में लेकर 108 एंबुलेंस से पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।

यह भी पढ़ें :  जिलाधिकारी ने सभी नगर निकायों के नाम निर्देशन पत्रों के क्रय कक्षों का किया निरीक्षण

जानकारी मिल रही है कि चीनी मिल की लापरवाही से बड़ा हादसा बताया जा रहा है।
चीनी मिल प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। घटना के संबंध में चीनी मिल जी एम आशीष बंसल से बात की गई तो बताया तीन मजदूरों की काम करते समय फर्मेंटेशन डिपार्टमेन्ट में र्मौत हो गई है । परिजनों को जल्द ही अनुमानित मुआवजा दिया जाएगा। घटनास्थल पर जिलाधिकारी अनुज सिंह, पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्रा ,एडिशनल एसपी,सीओ सिटी अमन सिंह, मिश्रिख पुलिस रामकोट थाना प्रभारी बलवंत सिंह शाही, एसडीएम सदर ज्ञानेंद्र द्विवेदी ,तहसीलदार नायब तहसीलदार ,लेखपाल राधेश्याम यादव, सहित तमाम पदाधिकारी मौके पर पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *