बेबी अभिषेक गुप्ता को नगर गौरव सम्मान से किया गया विभूषित

Share this

बेबी अभिषेक गुप्ता को नगर गौरव सम्मान से किया गया विभूषित

( युगाधार समाचार )

खैराबाद- स्थानीय पंडित सूर्य दत्त आनंदी सहगल इंटर कॉलेज खैराबाद में आज नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्त को नगर गौरव सम्मान से विद्यालय ने सम्मानित किया विदित हो‌‌ कि बहुत ही अल्पकाल में खैराबाद नगर क्षेत्र में विकास के कार्यों की समीक्षा करते हुए विद्यालय के प्रबंधक श्री राम जी मिश्रा तथा पूरे विद्यालय नै आज श्रीमती बेबी अभिषेक गुप्त पालिका अध्यक्ष नगर पालिका परिषद खैराबाद को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित किया इस अवसर पर श्री राम जी मिश्रा ने कहा कि नगर खैराबाद में पहली बार निर्वाचन के जरिए सनातन की सरकार आई है यह हम सभी के लिए बहुत ही गौरव की बात है तथा पालिका अध्यक्षा तथा उनके पति खैराबाद के प्रमुख समाजसेवी अभिषेक गुप्त के द्वारा नगर क्षेत्र में लगातार उत्तरोत्तर विकास की गंगा बहाने की पुरजोर कोशिश की जा रही है तथा उन्हें पर्याप्त जन समर्थन भी मिला है इसी से सरोबार होकर विद्यालय के शिक्षक तथा छात्रों के मध्य आज पालिका अध्यक्ष को नगर गौरव सम्मान से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया इस अवसर पर श्री राम जन्मभूमि संघर्ष गाथा 500 वर्ष नामक पुस्तक का भी लोकार्पणसंयुक्त रूप से मुख्य अतिथि पालिका अध्यक्ष श्रीमती बेबी गुप्त तथा उनके पति समाजसेवी अभिषेक गुप्त के द्वारा किया गया तथा विद्यालय परिसर में उपस्थित गण तथा सम्मानित जनों को उसकी प्रतियां वितरित की गई इस अवसर पर पालिका अध्यक्ष बेबी गुप्ता ने कहा की विद्यालय परिवार ने उन्हें जो सम्मान दिया है उसका गौरव सदा कायम रहे इसके लिए आप सभी बुजुर्गों एवं अभिभावकों के आशीष की आवश्यकता है तथा मैं भाग्यशाली हूं की आप सभी अपने परिवार की एक सदस्य मानकर मुझे प्रेरित एवं प्रोत्साहित कर रहे हैं इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभु श्री राम के जीवन से सरोबार कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए तथा विद्यालय परिवार के द्वारा मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया!
इस अवसर पर प्रांत कार्यवाहक प्रशांत शुक्ला विभाग प्रचारक अभिषेक अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्त नगर शिक्षा अधिकारी विश्राम सागर राठौर सुनील मिश्रा ओमप्रकाश त्रिपाठी मोहन बिहारी वाजपेई राम जी मिश्रा बलराम कृष्ण पांडे आदमियों के पर मौजूद थे।

यह भी पढ़ें :  और जब हाथों में गुलाल लेकर सड़को पर निकले जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *