Share this
मुख्यमंत्री लघु सिंचाई उथले नलकूपों का किया गया स्थलीय सत्यापन
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -सहायक अभियंता लघु सिचाई संदीप कुमार मौर्य ने जनपद के विकास खण्ड खैराबाद की ग्राम पंचायत आकोइया में वित्तीय वर्ष 2023—24 में पूर्ण कराए गए मुख्यमंत्री लघु सिंचाई उथले नलकूपों का स्थलीय सत्यापन किया!
इस दौरान लाभान्वित कृषक विजय कुमार सरोज देवी अजमत अली राम सिंह आदि किसानों ने योजना से लाभ प्राप्त किया, सभी किसान योजना से संतुष्ट दिखे। किसानों द्वारा उथले नलकूप पर अनुदानित डीजल पंपसेट की मांग की गई।
इस दौरान संदीप कुमार सहायक अभियन्ता लघु सिंचाई द्वारा किसानों बताया गया कि विकासखंड के अवर अभियंता से संपर्क स्थापित करके समस्त औपचारिकताएं पूर्ण करके विभाग में पंजीकृत डीजल पंपसेट के अधिकृत डीलर के पास अनुदान राशि के अतिरिक्त कृषक अंश जमा करके अपनी इच्छानुसार डीजल पंपसेट क्रय कर सकते हैं।
सत्यापन के दौरान अवर अभियंता लघु सिचाई हरपाल ने भी सभी किसानो से अपील किया कि वो लोग यदि पात्र है तो इस योजना का लाभ जरूर ले और स्वयं के पम्पसेट के मालिक बने!
इस मौके पर लाभार्थी कृषक के साथ साथ अवर अभियन्ता लघु सिंचाई हरपाल सिंह, अवर अभियन्ता लघु सिंचाई बोरिंग टेक्नीशियन सय्यद हसन राजेंद्र कुमार वर्मा एवं सहायक बोरिंग टेक्नीशियन ग्राम प्रधान श्री राम नरेश ग्राम वासी उपस्थित रहे।












Leave a Reply