पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने जाना घायलों का हाल कहा इलाज मे कोई कोताही बर्दास्त नहीं

Share this

पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव ने जाना घायलों का हाल कहा इलाज मे कोई कोताही बर्दास्त नहीं
( युगाधार समाचार )

सीतापुर – बीती दिवस अयोध्या से श्री रामलला के दर्शन के उपरांत वापस लौट रहे सीतापुर के रामभक्त जो एक सड़क दुर्घटना मे घायल हो गए थे जिनका जिलाअस्पताल मे इलाज चल रहा है उनका हाल चाल जानने के लिये 30 लोकसभा के भाजपा के संभावित प्रत्यासी व बिसवा से पूर्व विधायक महेंन्द्र सिंह यादव ने जिलाअस्पताल पहुंच कर जाना हाल!
इस दौरान उन्होंने स्वास्थ विभाग के अधिकारियो से बात करते हुई कहा कि घायलों के इलाज मे किसी भी प्रकार की कोताही नहीं बरतनी जानी चहिये उनका बेहतर से बेहतर इलाज होना निश्चित करें किसी भी प्रकार की जरूरत हो तो उन्हें तत्काल सूचना दें हर प्रकार की मदद की जायेगी!
वहीं अपने बीच पूर्व विधायक महेन्द्र सिंह यादव को पाकर घायल कार्यकर्ता काफी भावुक नजर आये और अपना हाल बताते हुए कहा कि आपने हम लोंगो का हाल चाल जाना हमलोंगो को लगा कि कोई हम लोंगो का हमदर्द है वर्ना लोग केवल वोट के लिये याद करते है!

यह भी पढ़ें :  युगाधार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *