सभासदों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

Share this

सभासदों ने सैकड़ों समर्थकों के साथ थामा भाजपा का दामन

( युगाधार समाचार )

सीतापुर- खैराबाद नगर पालिका के कई सभासदों ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मंगलवार को भाजपा की सदस्यता ली। पालिकाध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में इन सभासदों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू व विशिष्ठ अतिथि ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा ने सभासदों को भाजपा की सदस्यता दिलाई।
इसके अंतर्गत खैराबाद विकास खंड कार्यालय के सभाकक्ष में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर विकास राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू व विशिष्ठ अतिथि खैराबाद ब्लाक प्रमुख अजय विश्वकर्मा रहे। इस मौके पर खैराबाद नगर पालिकाध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता सभासदों के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंची।
यहां पर पालिकाध्यक्ष बेबी गुप्ता के नेतृत्व में सभासद बसपा के प्रभु जी, सपा के मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के नगर अध्यक्ष सभासद मुर्सलीन, सभासद – मोहम्मद नसीम उर्फ हुस्ना, सभासद हसीन खाॅ, सपा नेता रफीक गाजी, शराफत पूर्व सभासद ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा की सदस्यता ली। इस मौेके पर मुख्य अतिथि राज्यमंत्री राकेश राठौर गुरू ने कहा कि भाजपा की नीतियों से हर कोई प्रभावित है।
केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश की योगी अदित्यनाथ सरकार ने सबका साथ, सबका विकास करके लोगों का विश्वास जीता है। यही वजह है कि लोग अन्य दलों को छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। नगर पालिकाध्क्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने कहा कि भाजपा सरकार बगैर भेदभाव के कार्य कर रही है।
हर समाज, हर वर्ग के उत्थान पर जोर दे रही है। प्रदेश व देश का तेजी से विकास हो रहा है। यही वजह है कि लोग अन्य दलों को छोड़ भाजपा का दामन थाम रहे हैं। इस मौके पर नगर पालिकाध्क्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू,भाजयुमो जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा, विधानसभा संयोजक जया सिंह, भाजपा नेता श्रवण शुक्ला, संदीप अवस्थी, अंशू मिश्रा, उमेश जायसवाल, दिलीप जोशी, नीरज अवस्थी, विवेक विश्वकर्मा आदि मौजूद रहेेे।

यह भी पढ़ें :  जयंती पर याद किये गए किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व चौधरी चरण सिंह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *