सीतापुर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित

Share this

सीतापुर पहुंचे राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को किया संबोधित

👉नैमिषारण्य में माँ ललिता देवी के किये दर्शन साधु संतों से लिया आशीर्वाद

👉खैराबाद जे पी लान में बेबी अभिषेक गुप्ता की अगुवाई में हुआ प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन

( युगाधार समाचार )

सीतापुर- राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सीतापुर दौरे पर पहुंचे जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला की अगुवाई में पार्टी कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने सर्वप्रथम सीतापुर नैमिषारण्य पहुंचकर मां ललिता देवी के चरणों में हाजिरी लगाई साथ ही नैमिषारण्य के साधु संतों से मुलाकात के उनका आशीर्वाद लिया इसके पश्चात सीतापुर स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में कलस्तर की बैठक का दीप प्रज्वलित करके शुभारंभ किया एवं पार्टी से जुड़े 5 लोकसभाओं (सीतापुर सदर, मिश्रिख ,हरदोई, धौरहरा, लखीमपुर के जनप्रतिनिधियों ,कार्यकर्ताओं पार्टी पदाधिकारी को संबोधित किया तथा संगठन स्तर पर चल रहे कार्यो का जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
तत्पश्चात मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा खैराबाद स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन को संबोधित किया गया जिसमें उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता राष्ट्र के लिए कार्यकर्ता है पार्टी के कार्यकर्ता का व्यक्तिगत कोई लाभ नहीं है केवल राष्ट्र के उत्थान के लिए हमारी पार्टी 24 घंटे कार्य करती है उन्होंने श्यामा प्रसाद मुखर्जी दीनदयाल उपाध्याय से लेकर वर्तमान भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा राष्ट्र के लिए किया जा रहे कार्यों का बखान किया साथ ही उन्होंने अपने जीवन संघर्ष के विषय में विभिन्न दायित्वों पर रहते हुए पार्टी समर्पण पर भी विशेष प्रकाश डाला उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं से आवाहन किया कि 2024 के चुनाव मे प्रत्येक बूथ स्तर तक पहुंच कर कार्यकर्ताओं को अपने दायित्वों का निर्वहन करना है और पुनः भाजपा की सरकार बनाकर इतिहास रचना है उन्होंने यही समय है सही समय का नारा भी कार्यकर्ताओं को दिया। भाजपा केंद्र व राज्य सरकार द्वारा प्रबुद्ध वर्ग को दिए गए सम्मान के विषय में विस्तार से चर्चा की प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन का संचालन जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर कलस्टर प्रभारी उत्तर प्रदेश सरकार मंत्री जेपीएस राठौर आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु राज्य मंत्री सुरेश राही प्रभारी मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह‌। सांसद अशोक रावत तथा प्रतिनिधि व प्रांत अध्यक्ष कमलेश मिश्रा उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  डीएपी के स्थान पर एनपीके तथा सिंगल सुपर फॉस्फेट का प्रयोग किसान-उपकृषि निदेशक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *