Share this
सीतापुर की सभी नौ विधानसभाओं में आयोजित हुआ सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम
( युगाधार समाचार )
सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी जिला इकाई द्वारा जनपद की सभी नौ विधानसभाओं में सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमे प्रबुद्धजन व जन सामान्य से सुझाव पत्र के माध्यम से सुझाव प्राप्त किए गए जिला कार्यालय पर सीतापुर सदर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत “सुझाव आपका संकल्प हमारा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सीतापुर सदर विधानसभा क्षेत्र से विधायक व नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु उपस्थित रहे और विशिष्ट अतिथि के रूप में सेवता विधायक ज्ञान तिवारी उपस्थित रहे कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा की गई इस अवसर पर जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने बताया की जनता का सुझाव मांग कर भारतीय जनता पार्टी लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर रही है और जनता को लोकतांत्रिक शक्ति प्रदान कर रही है इन्हीं सुझावों को मेनिफेस्टो में लागू किया जाएगा और जनहित में उन मुद्दों पर कार्य किया जाएगा जो जनता द्वारा चुने गए हैं। यही सुझाव आपका संकल्प हमारा कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है।
इस अवसर पर सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी भारत की जनता की पार्टी है और पार्टी जो निर्णय लेती है वह जनता के कल्याण लिए लेती है भारतीय जनता पार्टी सदैव जन समस्याओं को लेकर आंदोलन करती है और जनता के हित के लिए ही कार्य करती है इसी के तहत आज जनता के सुझाव मांगे जा रहे हैं और पार्टी इन सुझावों पर अमल करके जन कठिनाइयों का समाधान करेगी। जनता अपने सुझाव प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में सुझावपत्र के माध्यम से पार्टी को उपलब्ध कराएगी जिस पर पार्टी कार्य करके जनता जनार्दन के कल्याण का कार्य करेगी। सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने यह भी बताया कि इस बार सीतापुर सदर लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा की ऐतिहासिक विजय होगी । जिसमें सेवता विधानसभा रिकॉर्ड मतों से जीतकर हम लोग विजय को ऐतिहासिक बनाएंगे।इस अवसर पर नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने बताया जब से भारतीय जनता पार्टी आई है वह जनता की आवाज पर ही कार्य करती है भारतीय जनता पार्टी में जनता के लिए गए निर्णय पर विचार करके विकास कार्य किए जाते हैं भारतीय जनता पार्टी कोई परिवारवाद की पार्टी नहीं है तभी वह जन सुझावों को लेकर अपना कार्य कर रही है नगर विकास राज्य मंत्री ने यह भी बताया कि इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारतीय जनता पार्टी के 400 पार का जो नारा दिया गया है वह पूर्ण होगा।
इस अवसर पर कार्यक्रम जिला संयोजक उदित बाजपेई, प्रखर जायसवाल जया सिंह रमेश भार्गव दीपू सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।












Leave a Reply