प्रधानमंत्री ने यू0पी0 को दी 29 करोड़ धनराशि की परियोजनाओं की सौगात

Share this

प्रधानमंत्री ने यू0पी0 को दी 29 करोड़ धनराशि की परियोजनाओं की सौगात

👉केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना में प्रयागराज और नैमिषारण्य का चयन।

👉पी0एम0 ने दो परियोजनाओं का किया शिलान्यास, पर्यटन मंत्री ने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान।

( युगाधार समाचार )

सीतापुर -केंद्र सरकार की स्वदेश दर्शन योजना-2.0 में प्रदेश के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल सीतापुर स्थित नैमिषारण्य और प्रयागराज का चयन किया गया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने यहां लगभग 29 करोड़ रुपये की दो परियोजनाओं की सौगात दी।
उन्होंने गुरुवार को वर्चुअल रूप से नैमिषारण्य की लगभग 15.95 करोड़ की योजना और प्रयागराज की लगभग 13.02 करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया।
कार्यक्रम का सजीव प्रसारण नैमिषारण्य स्थित पर्यटन मीटिंग हाल में किया गया। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि दोनों पर्यटन स्थलों को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल किए जाने से प्रदेश में पर्यटन के नई उड़ा मिलेगी।
प्रधानमंत्री द्वारा श्रीनगर, जम्मू और कश्मीर से एक केन्द्रीकृत वर्चुअल समारोह के माध्यम से उ0प्र0 में पर्यटन की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया।
कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री नैमिषारण्य में शामिल हुए।
इस दौरान उन्होंने कहा कि पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदेश के विशाल स्वरूप, समृद्धशाली सांस्कृतिक विरासत एवं पर्यटन की असीम सम्भावनाओं को दृष्टिगत रखते हुए प्रयागराज एवं नैमिषारण्य को अन्तर्राष्ट्रीय पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किए जाने हेतु स्वदेश दर्शन स्कीम 2.0 के अन्तर्गत चयनित किया गया है।
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि नैमिषारण्य में वैदिक वेलनेस एक्सपीरियन्स योजना के अन्तर्गत गोमती नदी में जेट्टी एवं बोट्स, ध्वनि एवं प्रकाश शो समेत अन्य कार्यों के लिए लगभग 15.95 करोड़  की धनराशि स्वीकृत की गई है।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद अपनी परंपरा, सनातन संस्कृति में चार चांद लगाने का काम हुआ है। उत्तर प्रदेश जहां भगवान श्रीराम, भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ और भगवान शिव के त्रिशूल पर बसी काशी है। गोरखपुर में जहां बाबा गोरखनाथ धाम है, तपोस्थली नैमिषारण्य तीर्थ स्थल है, विंध्यवासिनी धाम जैसे अनेक धार्मिक और आध्यात्मिक स्थल हैं। यहां धार्मिक पर्यटन की असीम संभावनाएं हैं। इन संभावनाओं को धरातल पर उतारने का कार्य किया जा रहा है। आज डबल इंजन की सरकार में उत्तर प्रदेश में पर्यटन बहुत ही तीव्र गति से विकास कर रहा है।
आज उत्तर प्रदेश हिंदुस्तान का ग्रोथ इंजन बनने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन स्थलों के विकास के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। नैमिषारण्य के नियोजित विकास हेतु नैमिष तीर्थ विकास परिषद का गठन किया गया है। नैमिषारण्य के सम्पूर्ण विकास में धन की कोई कमी आने नही दी जाएगी।
नैमिषारण्य भव्य, दिव्य और अलौकिक बनेगा। उन्होंने कहा कि बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए नैमिषारण्य से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट आदि स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकार पर्यटन स्थलों के सम्पूर्ण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्वदेश दर्शन योजना 2.0 के अंतर्गत नवीन स्वीकृत योजनाओं को माननीय प्रधानमंत्री द्वारा लांच किए जाने के अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नैमिषारण्य के सम्पूर्ण विकास में धन की कोई कमी आने नहीं दी जाएगी, जिससे भव्य, दिव्य एवं अलौकिक नैमिषारण्य तीर्थ मिल सके। उन्होंने कहा कि नैमिषारण्य के सम्पूर्ण नियोजित तरीके से विकास हेतु तीर्थ विकास परिषद का गठन भी किया गया है।
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर हुई है, और उत्तर प्रदेश देश का ग्रोथ इंजन बन रहा है, जो कि हम सभी के लिए गौरव का विषय है। लगभग 500 वर्षाे के लंबे अंतराल के बाद अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की सभी को बधाई देते हुए कहा कि हम लोगों की पीढ़ी अत्यंत भाग्यशाली है जिसे लंबे संघर्षों के बाद यह अवसर देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने कहा कि पर्यटन के विकास से रोजगार के नए अवसरों का विकास होता है। एक पर्यटक आने से लगभग 6 लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त होते है। बेहतरीन कनेक्टिविटी के लिए नैमिषारण्य से लखनऊ, अयोध्या, प्रयागराज, मथुरा, चित्रकूट आदि स्थलों के लिए हेलीकॉप्टर की सुविधा शीघ्र प्रारंभ की जाएगी।
जिलाधिकारी अनुज सिंह ने नैमिषारण्य क्षेत्र के विकास हेतु संचालित योजनाओं के विषय में जानकारी देते हुए स्वदेश दर्शन 2.0 के अंतर्गत नवीन स्वीकृत योजनाओं के विषय में भी विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वैदिक ट्रेल की माध्यम से पौराणिक एवं ऐतिहासिक जानकारियों को पर्यटकों तक पहुंचाया जाएगा। इसके साथ ही अन्य कार्यों के माध्यम से भी पर्यटकों तक हमारी प्राचीन सभ्यता एवं संस्कृति की जानकारी भी उपलब्ध करायी जाएगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद मिश्रिख अशोक रावत ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 2047 तक विकसित भारत बनाए जाने का संकल्प लिया गया है, जिसके अंतर्गत नैमिषारण्य क्षेत्र का तेजी से विकास हो रहा है। पर्यटन की सुविधाओं में निरन्तर सुधार हो रहा है तथा बेहतर सड़क नेटवर्क होने से आवागमन भी सुगम हो सका है।
सदस्य विधान परिषद पवन सिंह चौहान ने कहा कि नैमिषारण्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होने से बेहतर पर्यटन सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि 88 हजार ऋषियों की यह तपस्थली विश्व कल्याण का प्रमुख साधन बने, इसके लिए  सभी को सम्मिलित रूप से प्रयास करना होगा। विधायक मिश्रिख राम कृष्ण भार्गव ने कहा कि भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार के सम्मिलित प्रयासों से नैमिषारण्य क्षेत्र का सर्वांगीण विकास होगा।
उन्होंने कहा कि कार्य में लगे सभी अधिकारी भाग्यशाली हैं जो इतना महान कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम के दौरान पर्यटन विभाग के अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण, संतगण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें : 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *