भ्रष्टाचार ,झूठ और धोखे का मिश्रण है इंडी एलायंस- बाबूराम निषाद

Share this

भ्रष्टाचार ,झूठ और धोखे का मिश्रण है इंडी एलायंस- बाबूराम निषाद

( युगाधार समाचार )
सीतापुर- भारतीय जनता पार्टी द्वारा सीतापुर सदर केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस को भारतीय जनता पार्टी के राज्यसभा सांसद व उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व राज्यमंत्री रहे बाबूराम निषाद द्वारा संबोधित किया गया प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्रकारों से वार्ता करते हुए सांसद बाबूराम निषाद ने बताया की गत दिवस इंडी एलायंस की रैली देखकर यह सिद्ध हो गया कि यह गठबंधन झूठ, धोखे और भ्रष्टाचार पर आधारित है उन्होंने आगे बताया की इंडी एलायंस का एक-एक नेता भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है और एक दूसरे के भ्रष्टाचार की वकालत कर रहे हैं उनकी रैली झूठ का डेली शाप जैसी दिख रही थी। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को हटाने की बात करते हैं वही ठग बंधन के नेता भ्रष्टाचारियों को बचाने की वकालत करते देखे।
भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ देशवासियों को अपना परिवार मानते हैं 140 करोड लोगों के हक के लिए प्रधानमंत्री निरंतर संघर्ष करते हैं जिन्होंने भी इनका हक लूटा है उन्हें वापस करना होगा प्रेस कॉन्फ्रेंस में सांसद बाबूराम निषाद ने अभी बताया कि अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले के भ्रष्टाचार में जेल गए हैं उनको कई बार समन दिया गया लेकिन उन्होंने कानून का पालन नहीं किया इसी तरह समाजवादी पार्टी ने अपने शासनकाल में मौरंग और बालू का घोर भ्रष्टाचार किया था। राहुल, सोनिया जमानत पर बाहर है और यह चाहते हैं कोई इनके घोटाले की बात न करें और जांच एजेंसियां भी इनके खिलाफ कार्यवाही ना करें ऐसा मोदी सरकार में संभव नहीं है मोदी जी के नेतृत्व में कोई भी भ्रष्टाचारी बचने वाला नहीं है इसीलिए सारे भ्रष्टाचारी एक घाट पर आ गए हैं। और इंडी रैली के माध्यम से अपने झूठ का प्रचार कर रहे हैं देश की जनता सब जानती है और उनके झूठ को करारा जवाब देने जा रही है। देश की जनता को मोदी की गारंटी पर विश्वास है और 2024 के चुनाव में जनता नरेंद्र मोदी जी को आशीर्वाद देकर भारत को तीसरी बार सुरक्षित हाथों में देने का कार्य करेगी कार्यक्रम का संचालन भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिला पदाधिकारी भी उपस्थितरहे।

यह भी पढ़ें :  खैराबाद नगरपालिका परिषद में बोर्ड मीटिंग हुई सम्पन्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *