Share this
बाथम वैश्य समाज का आयोजित हुआ होली मिलन समारोह
👉कसौंधन समाज द्वारा अग्रसेन भवन में हुआ होली मिलन का भव्य कार्यक्रम
👉सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ ही किया गया बाथम समाज के लोगों का सम्मान
( युगाधार समाचार )
सीतापुर- बाथम वैश्य समाज द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन शहर के मुस्कान गेस्ट हाउस में किया गया।
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन आरम्भ हुआ,
जिसमें वैश्य समाज के तमाम पदाधिकारी, सीतापुर कमेटी,खैराबाद कमेटी के साथ अन्य जिलों द्वारा वैश्य समाज से जुड़े हजारो लोग मौजूद रहे। इस मौके पर कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि खैराबाद नगरपालिका प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने संबोधन में आयोजन की सराहना की व होली की शुभकामनाएं दी साथ ही स्वाजातीय बंधुओं को एकजुट रहने के व समाज की उन्नति का संदेश दिया व छोटे बच्चों को रंगारंग कार्यक्रम में प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया।
वही कसौंधन समाज द्वारा अग्रसेन भवन में होली मिलन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। जिसमे बच्चो द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर सम्मानित किया गया।












Leave a Reply