जनपद मे फैला अवैध प्राइवेट अस्पतालो का मकड़जाल दलालों के माध्यम से पहुचाये जा रहे है मरीज

Share this

जनपद मे फैला अवैध प्राइवेट अस्पतालो का मकड़जाल दलालों के माध्यम से पहुचाये जा रहे है मरीज

( युगाधार समाचार )

सीतापुर- जनपद के नगर सहित सुदूर ग्रामीण अंचलो मौजूदा समय परचून की दुकानों की तरह प्राइवेट अस्पतालो का मकड़जाल फैला देखा जा सकता है जिसका संरक्षक कहीं न कहीं स्वास्थ विभाग के जुम्मेदार अधिकारियो द्वारा किया जा रहा है
कई हॉस्पिटल दलालों के सहारे पे चल रहे हैं। सीतापुर जिला अस्पताल और प्रसिद्ध डॉ. की क्लीनिक व नर्सिंग होम पर दलाल अपनी फर्जी रिपोर्टिंग पर्चा और हांथ में वीगो लगाकर मरीज के तीमारदारों को बहला फुसलाकर मरीज को प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवा देती है!
अगर हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक किया जाए तो दलाओं का खुल जाएगा राज।
दलालों को 50% कमीशन दिया जाता है ऐसी कई दलाल महिलाएं सीतापुर से लेकर लखनऊ मेडिकल कॉलेज से मरीज निकालकर प्राईवेट हॉस्पिटल में भर्ती करवा देती जिसका उनको मोटा कमीशन मिलता है, गरीब तीमारदारों का जेवर तक बेचवा देती हैं दलाल महिलाएं और उनके साथ कई अज्ञात व्यक्ति मोटरसाइकिल और स्कूटी पर सवार होकर घूमते रहते हैं!
जबकि कई दलालों पर पुलिस कार्यवाही भी हो चुकी है! फिर भी कोई डर खौफ नहीं रहा है! ऐसे कब तक मरीजों के तीमारदार लुटते रहेंगे!

यह भी पढ़ें :  वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के द्वारा वितरित यंत्रो का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *