Share this
वित्तीय वर्ष 2025-26 में कृषि विभाग के द्वारा वितरित यंत्रो का ई-लॉटरी के माध्यम से चयन
शासनादेश
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-संख्या-63/2024-717/12.2.2024-100 (5)/2014 कृषि अनुभाग-2 लखनऊ दिनांक 08 जुलाई 2024 में वर्णित दिशा-निर्देशों में दी गयी व्यवस्थानुसार एवं कृषि निदेशालय, उत्तर प्रदेश (अभियन्त्रण अनुभाग) कृषि भवन, लखनऊ के पत्रांक-अभि0/973/इन-सीटू का0यो0 पत्रा0/2025-26 दिनांक 04.08.2025 द्वारा प्राप्त निर्देश रूपये-10000/- से अधिक अनुदान वाले कृाि यंत्रों/कृषि रक्षा उपकरणों यथा फार्म माीनरी बैंक, थ्रेसिंग फ्लोर, मिनी ऑयल एक्सट्रैकशन यूनिट, स्माल गोदाम व तिरपाल इत्यादि के लाभार्थियों का चयन कृषि विभाग की पोर्टल/वेबसाईट पर जिला स्तरीय कार्यकारी समति के समक्ष ई-लॉटरी से कराई जानी है, जिसके लिए जनपद के समस्त कृषक बन्धुओं, जिनके द्वारा ऑनलाइन यंत्रों की बुकिंग की गयी है, को सूचित किया जाता है कि कृषि विभाग में कृषि यंत्रीकरण सम्बन्धित समस्त योजनाओं में अनुदान पर वितरण हेतु कृषि यंत्रों/ कृषि रक्षा उपकरणों में लाभार्थी का चयन ई-लॉटरी कृषि निदेशालय से कराये जाने हेतु दिनांक 07.08.2025 स्थान-कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर पूर्वान्ह 11ः30 बजे निर्धारित किया गया है।
उक्त के क्रम में जनपद के आवेदक किसान भाई, जिन्होने उपरोक्त योजनाओं में अनुदान पर यंत्र क्रय करने के लिए आवेदन किया है, वह दिनांक 07.08.2025 को कलेक्ट्रेट सभागार, सीतापुर में पूर्वान्ह 11ः30 बजेे से उपस्थित होकर ई-लॉटरी की प्रक्रिया प्रतिभाग अवश्य करें।












Leave a Reply