मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त को हुई को 07 वर्ष कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा

Share this

मिशन शक्ति अभियान के अन्तर्गत अभियुक्त को हुई को 07 वर्ष कठोर कारावास व अर्थदंड की सजा
दिनांकः-29.03.2023
पुलिस अधीक्षक सीतापुर श्री घुले सुशील चन्द्रभान द्वारा न्यायालय में प्रचलित वादो में समस्त थाना प्रभारियों को सतत पैरवी हेतु निर्देशित किया गया है।
उक्त निर्देशो के अनुपालन के क्रम में मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला संबंधी अपराधों में सतत पैरवी के फलस्वरूप माननीय न्यायालय में प्रचलित वाद में माननीय न्यायलय द्वारा विचारण पूर्ण कर थाना अटरिया से सम्बन्धित मु0अ0सं0 183/16 धारा 376 भादवि बनाम भैइनू रावत पुत्र छोटकन्न रावत नि0गुलालपुर मजरा कोडरिया थाना अटरिया सीतापुर में अटरिया पुलिस द्वारा न्यायालय से निर्गत सम्मनों को तामील कराकर गवाहों को समय से न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। दिनांक 29.03.2023 को विचारण पूर्ण कर मा0 न्यायालय अपर सत्र न्यायाधीश, (पाक्सो एक्ट), कोर्ट संख्या-17 द्वारा दोषसिद्ध अभियुक्त भैइनू उपरोक्त को अंतर्गत धारा 376 भादवि में 07 वर्ष कठोर कारावास व 8,000/- रूपए अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
…………………………………………………

यह भी पढ़ें :  पूजन अर्चन व पहली बैलगाड़ी के पूजन के साथ सेक्सरिया बिसवा शुगर मिल में पिराई चालू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *