Share this
पूजन अर्चन व पहली बैलगाड़ी के पूजन के साथ सेक्सरिया बिसवा शुगर मिल में पिराई चालू
(युगाधार समाचार )
सीतापुर -जनपद के बिसवा तहसील अंतर्गत किसानों के हित में अग्रणी भूमिका निभाने वाली बिसवा सेक्सरिया मिल के अधिशासी अधिकारी रमेश चंद्र सिंघल व मिल के समस्त कर्मचारियों व अधिकारियों के द्वारा विधिवत पूजन अर्चन के बाद प्रथम बैलगाड़ी का पूजन किया गया किसके साथ ही साथ जय घोष के साथ मिल में गन्ना पिराई का काम शुरू हो गया!
इस दौरान मुख्य अधिशासी अधिकारी रमेश चंद सिंघल ने सभी आगंतुओं का स्वागत करने के साथ ही साथ गन्ना किसानों से साफ सुथरा गन्ना आपूर्ति करने की अपील किया कार्यक्रम के दौरान मानपुर के ग्राम घाटमपुर निवासी रामसेवक की पहली बैलगाड़ी तौली गई तथा किसान के सम्मान के साथ-साथ बैलगाड़ी का पूजन किया गया!
इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी बिसवा, तहसीलदार, उप जिलाधिकारी बिसवा मनीष कुमार सहित जन प्रतिनिधि व भाजपा पदाधिकारी के साथ-साथ संपूर्ण मिल के कर्मचारी व अधिकारी मौजूद थे!












Leave a Reply