Share this
खैराबाद में तेजी से हुवा है और होगा चहुमुखी विकास – अभिषेक गुप्ता
👉पालिका परिसर में आयोजित हुआ मिलन समारोह
👉पार्षद बोले मिलजुल कर खैराबाद का करेंगे विकास
( युगाधार समाचार )
सीतापुर-खैराबाद नगर पालिका के एक वर्ष रहे बेमिसाल रहे। इस दौरान खैराबाद में तेजी से चहुमुखी विकास होगा। शासन स्तर से भी भरपूर सहयोग मिल रहा है, यही वजह है कि खैराबाद में विकास का पहिया तेजी से घूम रहा है। यह बात खैराबाद नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता बबलू ने कही। वे खैराबाद नगर पालिका परिषद के सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बोल रहे थे।
खैराबाद नगर पालिका के सभाकक्ष में नगर पालिका परिषद के 1 वर्ष पूर्ण होने पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष बेबी अभिषेक गुप्ता रहीं। विशिष्ट अतिथि ईओ प्रेम शंकर गुप्ता रहे।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने कहा कि विगत एक वर्ष से पूरी नगरपालिका परिषद एक साथ मिलजुलकर काम कर रही है। शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को दिया जा रहा है। जबसे नगर की जनता ने अभूतपूर्व आशीर्वाद प्रदान कर नगर की सेवा के लिए परिषद में भेजा है, हम सब दलगत राजनीति से ऊपर उठकर प्रत्येक मोहल्ले में विकास कार्य करावा रहे हैं।
उन्होंने कहा कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार व प्रदेश केी योगी आदित्यनाथ सरकार ने सबका साथ सबका विकास करके सबका विश्वास जीता है। केंद्र व प्रदेश सरकार ने गरीबों के उत्थान के लिए तमाम कल्याणकारी योजनाएं बनाई हैं, जिनसे आम जनमानस को लाभ हो रहा हैै।
आगे भी निरंतर बिना किसी भेदभाव के विकासकार्यों को करवाया जाएगा। नगर में वृहद स्तर की विस्तृत कार्ययोजना बनाई गई है, जो शीघ्र ही शासन स्तर से स्वीकृत होकर धरातल पर उतरेगी।
खैराबाद क्षेत्र में कई वर्षाें से जर्जर पड़े हिंदू धार्मिक स्थलों का जीर्णाेंद्वार किया गया हैं। वहीं अन्य हिंदू धार्मिक स्थलों को चिन्हित कर उनके विकास का डीपीआर शासन को भेजा चुका है। स्वीकृति होते ही जल्द ही उनका जीर्णाेद्वार किया जाएगा। खैराबाद विकास के मामले में नंबर वन रहेगा।
उन्होंने कहा कि सभी सभासद टीम भवना से काम कर रहे हैं, जिसकी वजह से खैराबाद का विकास हो रहा है।












Leave a Reply