Share this
भूमाफिया के हौसले बुलंद
रातों रात भूमाफियो ने कराया अवैध निर्माण गर्जा बुलडोजर
(युगाधार समाचार )
सीतापुर-एक तरफ प्रशासन जहां नजूल भूमि को लेकर लगातार भू मफियाओं पर शिकंजा कस रही है वहीं खैराबाद कस्बे में प्रशासन की शक्ती के बावजूद भी भू माफियाओं के हौसले बुलंद हैं जहां भू मफिया कस्बे में खालीपड़ी नजूल भूमि पर रातों-रात अवैध निर्माण कर रहे हैं जिसके चलते शुक्रवार को प्रशासन के द्वारा खैराबाद कस्बे में भू माफियाओं द्वारा रातों-रात निर्माण कराए गए कब्जे पर बुलडोजर चलाकर बड़ीकार्रवाई की गई।
प्राप्त जानकारीके अनुसार खैराबाद कस्बे के मोहल्ला शेखपुरा नवासी एहराज पुत्र सिराजुल हक और अफसर अली पुत्र अख्तर अली के द्वारा रातों-रात 3500 स्क्वायर फीट से अधिक क्षेत्र पर पक्का निर्माण कर लिया गया प्रशासन को इसकी भनक लगते ही शुक्रवार को एक्शन मूड में आ गया और अवैध निर्माण को बुलडोजर चलाकर गिरा दिया गया और प्रशासन के द्वारा खैराबाद अधिशासी अधिकारी को भू माफियाओं पर थाना खैराबाद में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दे दिया गया। इस दौरान मजिस्ट्रेट महेंद्रकुमार तिवारी आर आई अवधेश कुमारपांडे क्षेत्रीय लेखपालविवेक कुमारपांडे नगर पालिका अधिशासी अधिकारी प्रेम शंकर गुप्ता सफाई इंस्पेक्टर मनोज कुमार राणा पुलिस बल के साथ कस्बा इंचार्ज अवधेश यादव नजूल लिपिक शैलेंद्र कुमार सहायक नजूल लिपिक जयप्रकाश मौजूद रहे।












Leave a Reply