Share this
मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस
(युगाधार समाचार)
सीतापुर -भारतीय जन संघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर सीतापुर नगर 2 के शक्ति केंद्र निषादनगर स्थित जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा अशोक राठौर के आवास पर गोष्ठी व श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया अध्यक्षता नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह व संचालन महामंत्री अनीत मिश्रा ने की मुख्य अतिथी मे निवर्तमान भाजपा जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा रहे मुख्य अतिथि का स्वागत महामंत्री अशोक राठौर व नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह ने अंग वस्त्र पहना कर स्वागत किया सभा मे मुख्य अतिथि सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजली अर्पित की श्रद्धांजली सभा के दौरान मुख्य अतिथि मे पधारे निवर्तमान जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने कहा कि स्वर्गीय मुखर्जी हम सबके प्रेरणा श्रोत है उन्होंने राष्ट्र का मुकुट बचाने के लिए प्राण निछावर कर दिया श्री मेहरोत्रा ने कहा की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी एक निशान – एक विधान – एक प्रधान के प्रणेता थे भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे एवं राष्ट्रीय एकता अखंडता को अक्षुण्ण रखने हेतु सर्वोच्च बलिदान देने वाले थे सभा के अंत मे जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा अशोक राठौर ने सभी का आभार जताया इस दौरान जिला मंत्री जया सिंह, पिछड़ा वर्ग के जिला महामंत्री अशोक राठौर, नगर अध्यक्ष श्री प्रकाश सिंह, विनोद त्रिपाठी, संदीप अवस्थी, विजय शुक्ला, संतोष शुक्ला, अनीत मिश्र, चंद शेखर, आकाश मिश्र, आकाश राय, सुरेश दीक्षित, मयंक राठौर, राकेश गुप्ता पिंकू, श्री कृष्ण मिश्रा, ऋषभ त्रिवेदी, शिव कुमार, मयंक राठौर, मुद्दसर खान, आशिफ, रिशभ राठौर, राम नरेश गुप्ता आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे
वही भाजपा नि. जिला अध्यक्ष अचिन मेहरोत्रा ने अपने ग्रह बूथ संख्या 243 पर भी कार्यक्रम मे भारतीय जन संघ के संस्थापक स्वर्गीय डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किए उपस्थित जिला उपाध्यक्ष करुणाशंकर त्रिपाठी, हरिओम मिश्रा, श्री राजा श्रीवास्तव, दीपिल अरोरा, महेश वर्मा, जिला मंत्री कोआपरेटिव अध्यक्ष श्री विष्णु मौर्या, उत्तम पाण्डेय, राजेश यादव, अनुज दीक्षित, सत्यप्रकाश अवस्थी, विनय त्रिपाठी, उमेश सहित अन्य कार्यकर्त्तागण उपस्थित रहे!












Leave a Reply