शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जाये-अभिषेक आनन्द

Share this

शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जाये-अभिषेक आनन्द

(युगाधार समाचार )

सीतापुर- जिलाधिकारी अभिषेक आनंद की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में सभी जिला स्तरीय अधिकारियों एवं खण्ड विकास अधिकारियों के साथ परिचय लेते हुये केन्द्र व राज्य सरकार द्वारा चलायी जा रही योजनाओं की जानकारी लेते हुये निर्देश दिये कि योजनाओं का क्रियान्वयन सही ढंग से किया जाये, उसका शतप्रतिशत लाभ पात्रों को दिया जाये तथा जो भी आवेदन जिस स्तर से लम्बित हों, उस अधिकारी व कर्मचारी से समन्वय स्थापित करते हुये उसका निस्तारण सुनिश्चित किया जाये। उन्होंने कहा कि शिक्षा के स्तर को बेहतर किया जाये। स्कूलों की बाउन्ड्री व टायलिंग आदि का कार्य संबंधित विभाग आपस में समन्वय कर पूर्ण कराया जाये।
निपुण भारत योजना के तहत बच्चों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जाये। मानसून का समय चल रहा है, जिससे गांव में बीमारियों का प्रकोप अधिक रहता है, जिसकी रोकथाम के लिये उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारी व एम0ओ0आई0सी0 समन्वय स्थापित करते हुये बचाव हेतु सभी तैयारियां समय से पूरी करें तथा किसी प्रकार की कोई कमी नही होनी चाहिये, इसमें किसी प्रकार की कोई लापरवाही क्षम्य नही होगी। एक अभियान चलाकर सभी गांव की साफ-सफाई व एण्टीलार्वा का छिड़काव अवश्य कराया जाये।
डेंगू व मलेरिया का प्रकोप इस मौसम में बहुत अधिक रहता है, इसके बचाव हेतु सभी सम्भव तैयारियां पहले से ही पूरी की जायें। दवाओं की पर्याप्त मात्रा में उपलब्धता रहे, यह सुनिश्चित किया जाये। डेंगू वार्ड व मलेरिया वार्ड हर चिकित्सालयों में स्थापित किया जाये तथा ब्लड बैंकों में ब्लड की पर्याप्त मात्रा बनी रहे।
उन्होंने कहा कि जो भी कार्य निर्माणाधीन है, उसको ससमय पूर्ण किया जाये तथा जो सड़कें मरम्मत योग्य हैं, उनको दुरूस्त करा दिया जाये।
जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिये कि जिन अधिकारियों के क्षेत्र में बाढ़ से प्रभावित होते हैं, उसकी रोकथाम हेतु सभी तैयारियां समय से पूर्ण की जायें। जहां पर लोगों व मवेशियों को स्थानान्तरित किया जाये, वहां पर उन सबके लिये सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें ताकि किसी को भी किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। बाढ़ के समय आने वाली बीमारियों से बचाव हेतु सभी प्रकार की दवाएं उपलब्ध रहें।
उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ दिया जाये, जो भी योजनाएं संचालित है वह धरातल पर दिखें। केन्द्र व राज्य सरकार की मंशानुरूप ही हम सबको कार्य करना है। किसी भी लाभार्थी का अनावश्यक परेशान न किया जाये, यह सुनिश्चित किया जाये।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी निधि बंसल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 हरपाल सिंह, जिला विकास अधिकारी हरिश्चन्द्र प्रजापति सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें :  कृषि तकनीकी प्रबन्ध अभिकरण की गवर्निग बोर्ड बैठक का आयोजन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *