Share this
राहुल गांधी के बयानों को लेकर भड़के युवा मोर्चा के कार्यकर्ता फूंका पुतला
(युगाधार समाचार )
सीतापुर- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता भड़क गए। युवा मोर्चा के बैनर तले लालबाग अटल चैक पर प्रदर्शन कर राहुल गांधी का पुतला फूंका गया। इस दौरान युवा मोर्चा के नेताओं ने राहुल गांधी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
यहां बता दें कि लोकसभा में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर अपनी बात रखते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जो लोग अपने आप को हिंदू कहते हैं, वह 24 घंटे हिंसा, हिंसा, हिंसाय नफरत, नफरत, नफरतय असत्य, असत्य, असत्य करते रहते हैं। ये हिंदू हैं ही नहीं। आप हिंदू हो ही नहीं। हिंदू धर्म में साफ लिखा है कि सत्य के साथ खड़े होने चाहिए। सत्य से पीछे नहीं हटना चाहिए। अहिंसा फैलाना चाहिए।
राहुल गांधी के इस बयान पर देशभर में हंगामा हो गया। भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष सचिन मिश्रा, जिला महामंत्री अनूप विश्वकर्मा के नेतृत्व में पदाधिकारी अटल चैक पर पहुंचे। यहां पर राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी करते हुए राहुल गांधी का पुतला फूंका। युवा मोर्चा के नेताओं ने कहा कि वह राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करते हैं। उन्हे संसद में माफी मांगनी चाहिए। वहीं चैराहे पर आकर भी देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। यह करोड़ों लोगों का अपमान है।
इस मौके पर रामप्रताप सिंह, अंकुल तिवारी, मुकेश मिश्रा, रामसिंह, विवेक विश्वकर्मा, रिषभ त्रिवेदी, अंशु मिश्रा, राजा श्रीवास्तव, अमन विक्रम सिंह आदि मौजूद रहे।












Leave a Reply