Share this
समाज सेवा की अनूठी मिसाल ‘एक ईट एक रुपया’ के संकल्प के साथ सजेगा रजवाडा लॉन -मुकेश अग्रवाल
(युगाधार समाचार)
सीतापुर-समाजसेवा और जनकल्याण में अपनी विशिष्ट पहचान रखने वाली अग्रवाल सभा सीतापुर एक नई और प्रेरणादायक पहल करने जा रहीं हैं
अग्रवाल सभा सीतापुर के ऊर्जावान अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में मंगलवार को शहर में पहली बार सामुहिक कन्या विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम को लेकर अग्रवाल समाज सहित पूरे सीतापुर में उत्साह का माहौल है और इसे अग्रवाल समाज के सेवा संकल्पों की एक बड़ी उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है।
अग्रवाल सभा के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में अग्रवाल महिला सभा,मारवाड़ी युवा मंच एवं महिला मारवाड़ी युवा मंच की पूरी टीम आयोजन की तैयारी बड़े जोश और हर्ष उल्लास से कर रहीं हैं।
अग्रवाल सभा के विशेष प्रयासों और ‘एक ईट एक रुपया अमर रहे के सेवा भाव को चरितार्थ करते हुए इस कार्यक्रम को भव्य रूप दिया जा रहा है।
अग्रवाल सभा अध्यक्ष श्री मुकेश अग्रवाल के नेतृत्व में समस्त टीम दिन रात तैयारियों में जुटी हुई है ताकि नवदंपतियो को न केवल आशीर्वाद मिले बल्कि उनके जीवन की नई शुरुवात सुखद और संपन्न हो
SCM सिनेमा हॉल बिजवार सीतापुर के पास स्तिथ रजवाड़ा लॉन में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अग्रवाल सभा द्वारा नवदंपति को गृहस्थी चलाने की आवश्यक वस्तुए भी भेट की जाएंगी।
अग्रवाल सभा, महिला अग्रवाल सभा, मारवाड़ी युवा मंच और महिला मारवाड़ी युवा मंच के सयुंक्त प्रयासों से आयोजित ये कार्यक्रम समाज में एक सामुहिक सहयोग और भाईचारे का एक अनूठा उदहारण पेश करेगा।












Leave a Reply