एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नगरपालिका खैराबाद ने किया वृक्षारोपण

Share this

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत नगरपालिका खैराबाद ने किया वृक्षारोपण

👉4027 पेड़ो का लक्ष्य खैराबाद नगरपालिका

👉अभिषेक गुप्ता व ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने सभासदों के साथ किया वृक्षारोपण

(युगाधार समाचार)

सीतापुर- खैराबाद नगरपालिका में एक पेड़ मां के नाम अभियान की आज पूरे विधि विधान से शुरुआत हुई। नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता व ईओ प्रेम शंकर गुप्ता ने खैराबाद के ललियापुर में पेड़ लगाकर अभियान की शुरुआत की। इस दौरान नगरपालिका प्रशासनिक अमला और जन प्रतिनिधि मौजूद रहे। जिले में करीब 75 लाख पेड़ लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
अभिषेक गुप्ता ने पेड़ लगाने के साथ ही पेड़ के रख रखाव की अपील भी लोगों से की।
। कार्यक्रम में प्रेम शंकर गुप्ता ने लोगो को हमारे जीवन में वृक्षों के महत्व पर जानकारी दी गई और उपयोगिता को बताई गई।
अभिषेक गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि सबको संकल्प लेना चाहिए की अपने आसपास जितना अधिक पेड़ लगा सकें लगाएं, क्योंकि वृक्ष हमें जीवन प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें :  जीत रस्तोगी को अखिलभारतीय उधोग व्यापार मण्डल का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष

उन्होंने कहा कि पौध रोपण करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित करना

खैराबाद नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अभिषेक गुप्ता ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि पौध रोपण करने का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण को संतुलित करना है और पर्यावरण के सुरक्षित रहने से ही वातावरण संतुलित रह सकता है। कार्यक्रम में संदीप गुप्ता, निखिल अवस्थी, आलोक बाजपेई, जावेद , मुर्सलीन अंसारी, जहीर अहमद,नसीम खान, विष्णु गौतम,शकील खान,निरंकार गुप्ता,राकेश गुप्ता ,हसीन खान, सफी अहमद,इदरीश अहमद,अनुज,आदि सभासद व गड़मान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *