Share this
जीत रस्तोगी को अखिलभारतीय उधोग व्यापार मण्डल का बनाया गया जिला उपाध्यक्ष
(युगाधार समाचार)
सीतापुर- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के 26 मई को हुए प्रेरणा दिवस कार्यक्रम में जीत रस्तोगी को व्यापार मंडल का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
ज्ञात हो कि व्यापारी स्वर्गीय हरिश्चंद्र अग्रवाल के बलिदान दिवस पर 26 मई को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने सीतापुर मालगोदाम स्थित ब्रजकिशोर मिंटो देवी ट्रस्ट भवन में व्यापारी सम्मान समारोह का आयोजन किया जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट कृष्णानंद तिवारी वह अपर पुलिस अधीक्षक आलोक सिंह तथा प्रांतीय महासचिव शोभित टंडन और जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता ने जीत रस्तोगी को स्मृति चिन्ह और प्रमाण पत्र देते हुए जिला उपाध्यक्ष घोषित किया ।
इस अवसर पर जीत रस्तोगी ने कहा कि मैं व्यापारियों की हर समस्या का त्वरित समाधान करने के लिए प्रतिबंध हूं और व्यापारियों के हर संघर्ष में कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ दूंगा।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष जितेंद्र बाजपेई महामंत्री सहज गुप्ता व अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष भगवती गुप्ता नगर अध्यक्ष बृजेश रस्तोगी,अब्दुल कयूम अंसारी, अनिल गुप्ता, प्रेम गुप्ता, शकील अहमद, बी बी गुप्ता, मनोज, राजकुमार अग्रवाल, केडी निषाद, जिला अध्यक्ष महिला कंचन गुप्ता व जिला प्रभारी बबीता गुप्ता उपस्थित रही ।












Leave a Reply